Highlights
- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात ग्वालियर पहुंचेंगे।
- रात में होगी संगठन की अहम बैठक।
- 25 दिसंबर को मेला मैदान में ‘अभ्युदय MP ग्रोथ समिट’ का करेंगे शुभारंभ।
Amit Shah Gwalior Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज रात ग्वालियर पहुंचेंगे। वे बुधवार शाम 7.55 बजे चंडीगढ़ से रवाना होंगे और रात लगभग 8.55 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उनकी एयरपोर्ट पर स्वागत करेंगे, इसके बाद गृह मंत्री सीधे होटल ऊषा किरण पैलेस जाएंगे।
रात में संगठन की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद गृहमंत्री होटल में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
25 दिसंबर को MP ग्रोथ समिट
अगले दिन 25 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह ‘अभ्युदय MP ग्रोथ समिट-2025’ का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11.30 बजे मेला मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के विकास और निवेश से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। दोपहर करीब 2 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
READ MORE: भारत को घेरने की तैयारी में पाक-बांग्ला? सैन्य डील पर खुफिया एजेंसियों की नजर
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
गृहमंत्री के दौरे को लेकर ग्वालियर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंगलवार को पुलिस और प्रशासन ने कारकेड निकालकर रिहर्सल की। शहर में करीब 2500 पुलिस और एसएएफ के जवान तैनात रहेंगे, जबकि 1500 जवान अन्य जिलों से बुलाए गए हैं। ड्रोन से निगरानी की जाएगी और ऊंची इमारतों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
यातायात रहेगा डायवर्ट
दौरे के दौरान शहर के कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया गया है। भारी वाहनों की शहर में एंट्री पर रोक रहेगी। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।