Aayudh

Categories

Amit Shah Bihar Election: अमित शाह का लालू पर वार; कहा- लालू राज में लूट और हत्या थी आम, एनडीए 160 से ज्यादा सीटें जीतेगा

Amit Shah Bihar Election

Amit Shah Bihar Election: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को पूर्णिया के बनमनखी में जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान से महागठबंधन कमजोर हो चुका है और इस बार एनडीए 160 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगा।

अमित शाह ने लालू-राबड़ी के दौर का ज़िक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस समय दिनदहाड़े हत्या, लूट और अपहरण जैसी घटनाएँ आम थी और उन पर इंडस्ट्री चलती थी। वे बोले कि नीतीश कुमार ने जंगलराज खत्म किया, लेकिन अब वही झूठा रूप लेकर वापस आना चाहता है। इसलिए लोगों से कहा कि एक-एक वोट से जंगलराज को रोकें।

गृहमंत्री ने सीमांचल क्षेत्र में घुसपैठियों के मुद्दे को भी उठाया और कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सीमांचल को घुसपैठियों का अड्डा बनाना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि घुसपैठिये नौकरियाँ छीनते हैं और राशन का हक भी लेते हैं, इसलिए उन्हें वहां से हटाया जाएगा।

अमित शाह ने आरजेडी की टिकट पर शहाबुद्दीन के बेटे का नाम उठाया और कहा कि सिवान में ऐसे लोगों की जगह नहीं रहेगी। उन्होंने लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान कर बिहार को विकास की राह पर आगे बढ़ाने की अपील की। रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

READ MORE: एशिया कप ट्रॉफी विवाद सुलझाने के लिए ICC ने बनाई कमेटी, पंकज खिमजी को मिली जिम्मेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *