Highlights
- अमित शाह ने ममता सरकार पर घुसपैठ रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाया।
- बोले – भाजपा सरकार बनी तो घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
- 2026 विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया।
Amit Shah Bengal Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार घुसपैठ रोकने में असफल रही है। उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा सरकार बनी तो यहां परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा और घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर किया जाएगा।
ममता सरकार पर आरोप
#WATCH | Kolkata | On the issue of infiltration, Union Home Minister Amit Shah says,"…I have written 7 letters to Mamata Banerjee on the issue of fencing (along India-Bangladesh border). In the last 6 years, the Home Secretary has visited West Bengal thrice and held meetings… pic.twitter.com/MVDS27BARU
— ANI (@ANI) December 30, 2025
शाह ने कहा कि पिछले 15 सालों में बंगाल में भय, भ्रष्टाचार और कुशासन का राज रहा। उन्होंने टीएमसी पर चुनावी लाभ के लिए घुसपैठ बढ़ाने, योजनाओं को ठप करने और महिलाओं को सुरक्षा न देने का आरोप लगाया।
READ MORE: बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया का निधन; पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
चुनाव और विकास की बात
#WATCH | Kolkata | Union Home Minister Amit Shah says,"In 2026, BJP will form govt with two-third majority in West Bengal…"
— ANI (@ANI) December 30, 2025
"In 2014 Lok Sabha elections, the BJP got 17% votes and two seats. Our party got 10% votes and 3 Assembly seats in 2016 Assembly elections. In 2019 Lok… pic.twitter.com/zV4Ff8dCfb
अमित शाह ने कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद बंगाल में विकास की गंगा बहने लगेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2026 में दो तिहाई बहुमत से सत्ता में आएगी। उन्होंने बंगाल के GDP गिरने और योजनाओं के रुके होने पर चिंता जताई।
राष्ट्रीय सुरक्षा और घुसपैठ
शाह ने कहा कि घुसपैठ अब केवल बंगाल नहीं, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा का मामला है। उन्होंने ममता सरकार पर इसे रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया और भाजपा को ही इसे रोकने में सक्षम बताया।
केंद्रीय गृहमंत्री ने महिलाओं और बंगाल के हिंदुओं की सुरक्षा पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जनता अब भयमुक्त सरकार चाहती है और टीएमसी का शासन खत्म होना चाहिए।
भाजपा का चुनावी आधार
अमित शाह ने पिछले चुनावों में भाजपा की बढ़ती ताकत का जिक्र किया और कहा कि बंगाल भाजपा के लिए बहुत मायने रखता है। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद बंगाल में पुनर्जागरण की शुरुआत होगी।