Highlights
- अमेरिका ने नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में ISIS के आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमला किया।
- नाइजीरिया सरकार ने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिका के साथ सुरक्षा और खुफिया सहयोग के तहत की गई।
- राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका कट्टर आतंकवाद को पनपने नहीं देगा और आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।
America Airstrike On Nigeria: अमेरिका ने नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में ISIS से जुड़े आतंकवादी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए हैं। इस कार्रवाई की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने सटीक निशाने साधे हैं।
Here is the video of the bomb as directed by Trump, the Commander in Chief of the United States of America, against ISIS and ISWAP militants in northwest Nigeria who were targeting Christians.
— Business Elites Africa (@ElitesAfrica) December 26, 2025
Trump said more action will follow if they do not stop. pic.twitter.com/0L9CAFHmnY
नाइजीरिया सरकार का आधिकारिक बयान
नाइजीरिया सरकार ने विदेश मंत्रालय के जरिए बयान जारी कर कहा कि आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद से निपटने के लिए वह अमेरिका और अन्य अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ सुरक्षा और खुफिया सहयोग कर रही है। सरकार के अनुसार, यह कार्रवाई इसी सहयोग के तहत की गई है।
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि यह सहयोग अंतरराष्ट्रीय नियमों और द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार है। इसमें खुफिया जानकारी साझा करना, रणनीतिक समन्वय और आवश्यक समर्थन शामिल है। सरकार ने संप्रभुता के सम्मान और क्षेत्रीय सुरक्षा की प्रतिबद्धता दोहराई।
READ MORE: पुष्पा स्टाइल तस्करी का भंडाफोड़, STF को बड़ी सफलता
नागरिकों की सुरक्षा पर जोर
नाइजीरिया सरकार ने कहा कि आतंकवाद-रोधी प्रयासों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा, राष्ट्रीय एकता की रक्षा और सभी नागरिकों के अधिकारों का संरक्षण है। किसी भी धर्म या समुदाय के खिलाफ हिंसा देश के मूल्यों के खिलाफ है।
आतंकी नेटवर्क कमजोर करने की कोशिश
सरकार ने बताया कि वह अपने साझेदारों के साथ मिलकर आतंकी नेटवर्क, उनके वित्तपोषण और लॉजिस्टिक को बाधित करने पर काम कर रही है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया क्षमताओं को भी मजबूत किया जा रहा है।
ट्रम्प का बयान

ट्रम्प ने कहा कि नाइजीरिया में ISIS ईसाइयों को निशाना बना रहा है और अमेरिका कट्टर आतंकवाद को पनपने नहीं देगा। उन्होंने सेना की कार्रवाई की सराहना की और आगे भी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
READ MORE: वॉक पर निकले शिक्षक की एएमयू कैंपस में हत्या, छात्रों में दहशत