Aayudh

अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर दिखाई ‘पुष्पा 2’ की एक झलक

'पुष्पा 2'

साउथ फिल्म के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। अल्लू अर्जुन के फैंस उनका ये बर्थडे हमेशा याद रखेंगे। फिर से साउथ में पुष्पाराज चलेगा। अल्लू अपने सुपर-डुपर किरदार पुष्पा के रोल में लौट आए हैं। अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर उनकी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर रिलीज हो गया है। अर्जुन अपना 42वां बर्थडे मना रहे है। अल्लू ने अपने फैंस को खास तोहफा देकर उनका दिल एक बार फिर जीत लिया है। फैंस को इस तोहफे का लंबे समय से इंतजार था।

टीजर देख फैंस हुए अर्जुन के दिवाने

पुष्पा के पहले पार्ट में अर्जुन ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था। पहले पार्ट में अर्जुन लाल चंदन के स्मगलिंग में पुराने गैंगस्टर को पछाड़कर बहुत ही तेजी से आगे निकल गए थे। अब ‘पुष्पा 2’ में अर्जुन का ये किरदार अपने बनाए साम्राज्य में राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पुष्पा के पहले पार्ट में अल्लू अर्जुन ने एक गरीब लड़के का किरदार किया था। लेकिन फिल्म के आखरी तक वह अपने शहर के सबसे अमीर इंसान बन जाते हैं और पूरे शहर पर पुष्पा का राज होता है। ‘पुष्पा 2’ में अल्लू अर्जुन पहले से ही अपने शहर के बादशाह हैं।

‘पुष्पा 2’ में कैसा है अर्जुन का लुक

‘पुष्पा 2’ के टीजर में आप देख सकते है कि इस बार अल्लू अर्जुन सबके होश उड़ाने वाले हैं। इस बार अल्लू ने मां काली का रूप धारण किया है। इस 68 सेकेंड के टीजर में उनका किरदार बेहद ही भयानाक दिखाया गया है। टीजर में आप देख सकते हैं कि पुष्पा ने साड़ी पेहनी है, पैरों में घुंघरू और हाथों में त्रिशूल लिए वो अपने दुश्मनों की धूलाई कर रहे हैं।
पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार की इस फिल्म के पहले पार्ट ने तो पूरे देश में अपना जलवा दिखाया था। दूसरा पार्ट देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा की इस बार ‘पुष्पा 2’ पहले पार्ट से भी ज्यादा धमाकेदार होने वाली है। 15 अगस्त को फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- Elvish Yadav का पिछा नहीं छोड़ रहा कोबरा कांड, दाखिल हुई चार्जशीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *