Alia Gets Trolled: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म अल्फा को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म यशराज स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है और 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने जा रही है। हाल ही में मिलान फैशन वीक के दौरान आलिया ने मीडिया से बात करते हुए अल्फा को अपनी “पहली एक्शन फिल्म” बताया। लेकिन उनका ये बयान सोशल मीडिया पर यूजर्स को रास नहीं आया।
जैसे ही आलिया का वीडियो वायरल हुआ, नेटिज़न्स ने उन्हें उनकी पिछली एक्शन फिल्मों की याद दिला दी। कई यूजर्स ने कहा कि आलिया पहले जिगरा और हार्ट ऑफ स्टोन जैसी एक्शन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। एक यूजर ने लिखा, “जिगरा पूरी तरह एक्शन बेस्ड थी, कैसे कह सकती हैं कि अल्फा पहली है?” वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसा, “क्या सिर्फ हिट फिल्मों को ही याद रखेंगी? फ्लॉप्स को भूल जाना आदत हो गई है क्या?”
कुछ लोगों ने यह भी कहा कि आलिया जानबूझकर अपनी फ्लॉप फिल्मों को नजरअंदाज कर देती हैं। वहीं, कुछ फैन्स ने आलिया का बचाव करते हुए कहा कि जिगरा और हार्ट ऑफ स्टोन में भले ही एक्शन सीन थे, लेकिन वो पूरी तरह एक्शन फिल्में नहीं थी।
इसके अलावा फैशन वीक में आलिया के लुक को लेकर भी चर्चा हुई। कई यूजर्स ने उनके पहनावे की तुलना दीपिका पादुकोण से की और उन्हें “दीपिका की कॉपी” तक कह डाला।
फिलहाल आलिया अल्फा को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन उनके बयान और लुक ने सोशल मीडिया पर बहस जरूर छेड़ दी है।
READ MORE: ‘मंदोदरी’ नहीं बनेंगी पूनम पांडे, रामलीला समिति ने बदला फैसला