Aayudh

Categories

अखिलेश यादव देंगे महिलाओं को 6000 रुपए

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष ने कमर कस ली है और ज़ोर शोर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।अखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश पहुंचे.इसी के साथ सभी पार्टियों ने उम्मीदवारों की सूचि भी निकालनी शुरू कर दी है। बीजेपी ने दो सूचि जारी कर दी तो वहीं समाजवादी पार्टी ने भी छह सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है हालाँकि कांग्रेस ने एक भी सूचि नहीं जारी की है।

https://x.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1706965593763836032?t=zgcemea6833PFahLYy3Nxw&s=08

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मी को देखते हुए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव दो दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश पहुंचे। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को मध्यप्रदेश के रीवा से अपना चुनावी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

ये भी पढ़ें- सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिए अपनी विदाई के संकेत

इसके बाद अखिलेश यादव ने रीवा के सिरमौर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने बीजेपी की केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “अभी हाल ही में ये लोग लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बिल लेकर आए, लेकिन मध्यप्रदेश में जो दो सूची बीजेपी ने जारी की हैं, क्या उसमें 33 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया गया है।

अखिलेश यादव महिलाओं को देंगे 6 हज़ार रूपए

अखिलेश यादव ने कहा कि यदि मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो वे मध्यप्रदेश की गरीब, आदिवासी, पीड़ित महिलाओं को 6 हजार रुपए महीने की राशि देंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान 1 हजार से 3 हजार रुपए देने से नहीं होगा बल्कि महिलाओं को जब 6 हजार रुपए महीना देना होगा, तभी उनको सम्मान मिलेगा। अखिलेश यादव ने महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन लाने की बात भी कही।

सपा प्रमुख ने लगाए शिवराज सरकार पर कई आरोप

अखिलेश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार और मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार पर कई आरोप भी लगाए। अखिलेश यादव ने कहा कि” मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार ने महंगाई कम करने, किसानों को फसल का उचित दाम देने, महिलाओं को सुरक्षा देने के कई तरह के वादे किए लेकिन वो पूरे नहीं हुए और अब चुनाव नजदीक आ गए हैं तो लाड़ली बहना योजना के नाम पर महिलाओं को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं।”

सूत्रों के मुताबिक ,अखिलेश यादव सपा को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के प्रयास में है। जिसके लिए वो कांग्रेस पार्टी के साथ हाथ मिलकर कई राज्यों से चुनाव लड़ना चाहते हैं। लेकिन फ़िलहाल कांग्रेस के साथ सीटों को लेकर कोई सक्रियता नहीं दिख रही।

ये भी पढ़ें- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और पुलिस के बीच मचा बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *