Aayudh

Categories

Ajit Pawar Last Rites: अजित पवार का अंतिम संस्कार कुछ देर में, विद्या प्रतिष्ठान की ओर बढ़ी एंबुलेंस; बारामती में जनसैलाब

Ajit Pawar Last Rites

Highlights

  • विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित।
  • बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में आज सुबह 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार।
  • अंतिम यात्रा में हजारों समर्थक शामिल, नितन गडकरी और अमित शाह समेत कई बड़े नेता पहुंचे।

Ajit Pawar Last Rites: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार का बुधवार सुबह विमान हादसे में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान ले जाया जा रहा है। पूरे मार्ग पर भारी भीड़ जुटी है और लोग “अजित दादा अमर रहे” के नारे लगा रहे हैं।

राजकीय सम्मान के साथ विदाई

अजित पवार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया है। सुबह 11 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। अंतिम संस्कार में राज्य सरकार का पूरा मंत्रिमंडल शामिल रहेगा।

नेताओं की मौजूदगी में आंतिम संस्कार

अंतिम संस्कार स्थल पर चाचा शरद पवार पहुंच चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्र और अन्य राज्यों के कई बड़े नेता भी अंतिम दर्शन के लिए बारामती आ रहे हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद है।

READ MORE: ‘दादा’ के निधन के बाद पवार परिवार में पसरा मातम, रो-रो कर सुप्रिया सुले का बुरा हाल; बेसुध नजर आई पत्नी सुनेत्रा पवार…

कैसे हुआ हादसा

बुधवार सुबह 8.45 बजे अजित पवार का चार्टर्ड विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। इस हादसे में पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हुई, जिनमें सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू सदस्य शामिल हैं। अजित पवार 66 वर्ष के थे।

जांच जारी

विमान हादसे की जगह पर जांच टीमें पहुंच चुकी हैं। डीजीसीए की टीम मलबे की जांच कर रही है और ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर लिया गया है।

लोगों की भावुक विदाई

बारामती और पुणे से हजारों लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अजित पवार ने शिक्षा और विकास के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया। नम आंखों से लोग अपने नेता को अंतिम विदाई दे रहे हैं।

READ MORE: अजित पवार प्लेन क्रैश का  MP कनेक्शन आया सामने; हादसे में ग्वालियर की बेटी शांभवी पाठक की दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *