Aayudh

Categories

Ajit Pawar Last Rites: पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, पार्थ और जय ने दी मुखाग्नि; आंसुओं के सैलाब के बीच हुआ अंतिम संस्कार…

Ajit Pawar Last Rites

Highlight

  • अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, बेटों ने दी मुखाग्नि; हजारों ने दी भावुक विदाई।
  • अमित शाह, फडणवीस, शिंदे, नितिन गडकरी समेत कई नेता मौजूद; गन सैल्यूट और ‘दादा अमर रहें’ के नारे।
  • विमान हादसे में पवार सहित 5 की मौत; ब्लैक बॉक्स की जांच जारी, महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक।

Ajit Pawar Last Rites: बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में गुरुवार को महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हजारों लोग “अजित दादा अमर रहें” के नारे लगाते हुए भावुक हो उठे।

अजित पवार के बेटे पार्थ और जय ने उन्हें मुखाग्नि दी।

नेताओं की मौजूदगी में हुआ संस्कार

अंतिम संस्कार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे सहित कई नेता मौजूद रहे।

पुलिस बैंड ने सलामी दी और गन सैल्यूट भी दिया।

कैसे हुआ हादसा

अजित पवार का चार्टर्ड विमान बुधवार सुबह बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था। इस हादसे में पवार समेत पांच लोगों की मौत हुई। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए विमान का ब्लैक बॉक्स बरामद कर विश्लेषण किया जाएगा।

READ MORE: ‘दादा’ के निधन के बाद पवार परिवार में पसरा मातम, रो-रो कर सुप्रिया सुले का बुरा हाल; बेसुध नजर आई पत्नी सुनेत्रा पवार…

शरद पावार – दुर्घटना को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए

पवार अपनी पत्नी सुनेत्रा, बेटे पार्थ-जय और बेटी सुप्रिया सहित परिवार छोड़ गए। उनके निधन से महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा खालीपन हो गया है और NCP के भविष्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। शरद पवार ने कहा कि यह एक दुर्घटना थी और इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

लोगों ने दी भावुक विदाई

बारामती और पुणे से लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कहा कि अजित पवार ने शिक्षा और विकास में बड़ा योगदान दिया। अंतिम यात्रा में अभिनेता रितेश देशमुख भी मौजूद रहे। इस बीच महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

READ MORE: अजित पवार प्लेन क्रैश का  MP कनेक्शन आया सामने; हादसे में ग्वालियर की बेटी शांभवी पाठक की दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *