Agnivesh Agarwal: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे अग्निवेश के निधन के बाद समाज को 75% संपत्ति वापस देने का वादा फिर से दोहराया। 49 वर्षीय अग्निवेश का अमेरिका में माउंट सिनाई अस्पताल में अचानक कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। वे स्कीइंग दुर्घटना में लगी चोटों से जूझ रहे थे। अनिल अग्रवाल ने इसे अपनी जिंदगी का सबसे दुखद दिन बताया।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि – अग्निवेश अग्रवाल के निधन की खबर दुखद है। भगवान से प्रार्थना है कि अनिल अग्रवाल, आपको और आपके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति और साहस मिले।
पिता अनिल का भावुक संदेश
Today is the darkest day of my life.
— Anil Agarwal (@AnilAgarwal_Ved) January 7, 2026
My beloved son, Agnivesh, left us far too soon. He was just 49 years old, healthy, full of life, and dreams. Following a skiing accident in the US, he was recovering well in Mount Sinai Hospital, New York. We believed the worst was behind us.… pic.twitter.com/hDQEDNI262
बेटे की मौत के गहरे दुख को साझा करते हुए अनिल ने सोशल मीडिया पर लिखा – आज मेरे जीवन का सबसे कठिन दिन है। मेरा प्यारा बेटा अग्निवेश हमसे बहुत जल्दी चला गया। वह केवल 49 साल का था। उसका जाना हमारे लिए अपूरणीय दर्द है।
अग्निवेश न सिर्फ मेरा बेटा था, बल्कि मेरा दोस्त भी था। उनका सपना था कि कोई बच्चा भूखा न रहे, हर महिला आत्मनिर्भर बने और हर युवा को अवसर मिले। मैंने उनका सपना पूरा करने का संकल्प दोबारा लिया है।
बेटा, तुम्हारी याद हमेशा हमारे दिलों में रहेगी। तुम्हारी रोशनी को हम आगे बढ़ाएंगे।
बेटे की मौत के गहरे दुख के बावजूद अनिल अग्रवाल ने कहा कि वे समाज से किए आपने वादे को निभाएंगे और सादा जीवन जीने का संकल्प लेंगे।
PM मोदी ने जताया शोक
The untimely passing of Shri Agnivesh Agarwal is deeply shocking and saddening. The depth of your grief is evident in this touching tribute. Praying that you and your family find continued strength and courage. Om Shanti.@AnilAgarwal_Ved https://t.co/qn0DBuBj2S
— Narendra Modi (@narendramodi) January 8, 2026
READ MORE: इंदौर में 20 की मौत पर कांग्रेस का मेगा प्रोटेस्ट; CM ने कहा हम आकड़ों में नहीं पड़ रहे…
अग्निवेश का सपना
अनिल और अग्निवेश ने समाज को बेहतर बनाने का सपना देखा। उन्होंने यह वादा किया था कि वे अपनी दौलत का 75% से ज्यादा हिस्सा समाज की भलाई में देंगे। यह रोडमैप चार मुख्य क्षेत्रों पर केंद्रित था – पोषण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और रोजगार।
अग्निवेश का जीवन और उपलब्धियां
अग्निवेश का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ था। उन्होंने मेयो कॉलेज से पढ़ाई की और बिजनेस में कदम रखा। वे फुजैराह गोल्ड के फाउंडर और हिंदुस्तान ज़िंक के पूर्व चेयरमैन थे। अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनका बेटा सरल, दयालु और मेहनती इंसान था।
अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनके बेटे का सपना था कि कोई बच्चा भूखा न सोए, हर महिला आत्मनिर्भर बने और युवा भारतीयों के पास सार्थक काम हो। उनका परिवार और कर्मचारी इस कठिन समय में एक दूसरे का सहारा बन रहे हैं।
READ MORE: इंदौर के बाद भोपाल के पानी में मिला जानलेवा बैक्टीरिया; 4 सैंपल टेस्ट में फैल