कांग्रेस पार्टी को चुनावी हिन्दू कहा जा रहा है। ऐसा देखा जा रहा है की मध्य प्रदेश में चुनाव करीब आते ही वह कभी सनातन की बात करते है तो कभी राम मंदिर का मुद्दा उठाते है और अब तो गौरक्षा पर बात की जा रही है। मध्य प्रदेश में दो सप्ताह से भी काम समय में विधानसभा चुनाव है ऐसे में कांग्रेस पार्टी प्रदेश में हर वो मुद्दा उठा रही है जिससे जनता की भावनाएं जुड़ी है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सोशल मिडिया प्लेटफार्म “एक्स” पर गौधन को लेकर किए गए वचन को लेकर ट्वीट किया।
कमलनाथ कर रहे गौ माता के हित की बात
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने “एक्स” पर लिखा कि,”गौ धन खुशहाली से मध्य प्रदेश के विकास” के लिए मैं वचनबद्ध हूं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि , कांग्रेस सरकार ने 1000 गौ शालाओं का निर्माण कर गौ माताओं को घर दिया था। अब फिर से कांग्रेस पार्टी “गौ–धन मिशन” शुरू करेगी। जिसके तहत नए गौ शालाएं बनाएंगे साथ ही “गौ ग्रास” का अनुदान बढ़ाएंगे। उन्होंने वह सारी चीज़े गिनवाई जो वह गौ माता को लेकर करने वाले है। उन्होंने बताया कि वह सारी चीज़े उत्पदन स्व सहायता समूहों के माध्यम से करेंगे। साथ ही श्वेत क्रांति मिशन शुरू करेंगे और सहकारी क्षेत्र में दूध खरीदी पर 5 रुपए लीटर बोनस देंगे।
कांग्रेस को दोहराना पड़ रहा वचन
कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश के लिए अपना वचन पत्र जारी कर दिया है। जिसके बाद से पार्टी सक्रीय हो गई है। वहीं कमलनाथ लगातार एक बाद एक प्रतिदिन कांग्रेस के वचन पत्र में लिखे अपने वचन और योजनाओं को दोहरा रहे है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने एक दिन पहले ही प्रदेश की महिलाओं के नाम एक पत्र लिखकर वादा किया। इस पत्र में उन्होंने बताया की 1 जनवरी 2024 से महिलाओं के खाते में नारी सम्मान योजना की राशि आने लगेगी। उनका ये पत्र ही वचन और गारंटी दोनों ही है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव के इस अंतिम समय में जनता को साधने के लिए हर तरीका अपना रही है। 17 नवम्बर को मध्य प्रदेश में मतदान होगा और तीन दिसम्बर को ये तय हो जाएगा की जनता का विश्वास कौन है। कौन उनके लिए काम करता है।