China: चीन ने हाल ही में कहा है कि उसने इस साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य तनाव को कम करने में अहम भूमिका निभाई। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने बीजिंग में कहा कि चीन दुनिया के कई संघर्षो को सुलझाने में मदद करता रहा है और भारत-पाक के हालात बिगड़ने पर भी उसने मध्यस्थता की।
भारत ने किया खंडन
भारत सरकार ने चीन के दावे को खारिज किया। भारत ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को रोकने में किसी तीसरे पक्ष की भूमिका नहीं थी। भारत के अनुसार, 10 मई को दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों (DGMO) की बातचीत के जरिए ही सीजफायर तय हुआ।
मई में हुई झड़प
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। इसके बाद 7-10 मई के बीच तनाव बढ़ा, लेकिन सीधे भारत-पाक सैन्य बातचीत से स्थिति नियंत्रित हुई।
READ MORE: न्यू ईयर जश्न पर पुलिस का कड़ा पहरा; 1500 जवान की तैनाती, 75 जगहों पर होगी चैकिंग
चीन-पाक संबंधों पर सवाल
चीन-पाकिस्तान के करीबी संबंधों और हथियार सप्लाई को लेकर सवाल उठते रहे हैं। आलोचना यह भी रही कि चीन ने पाकिस्तान को मदद दी, जबकि भारत की कार्रवाई के खिलाफ जाकर चीन ने पाक का समर्थन किया।
वांग यी ने कहा कि चीन ने अन्य वैश्विक संघर्षो जैसे ईरान, म्यांमार, इजराइल-फलस्तीन और थाईलैंड-कंबोडिया में भी मध्यस्थता की। उन्होंने दावा किया कि चीन निष्पक्ष और न्यायपूर्ण रुख अपनाता है।
READ MORE: सबसे स्वच्छ शहर में गंदा पानी पीने से 8 की मौत, 200 से ज्यादा लोग बीमार…