आप सभी जब कभी घर पर सूर्योदय के बाद सो कर उठते है तो परिवार वाले बोलते है सूर्योदय के पहले सोकर उठा करो। सुर्योदय के पहले उठने से कई लाभ होते है। आपके मन में भी ये सवाल आता होगा कि आखिर सुबह जल्दी सोकर उठने से क्या फायदे होते है क्यों हर कोई कहता रहता है कि सुबह जल्दी सोकर उठा करो चलिए हम आपको बताते है कि सुबह जल्दी सोकर उठने से क्या फायदे होते है। क्यो सुबह सोकर ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए?
नम्बर एक- ब्रह्म मुहूर्त में सोकर उठने से व्यक्ति को सुन्दरता, धन-दौलत, बुध्दि, अच्छा स्वास्थ्य और लम्बी आयु की प्राप्ती होती है। इस मुहूर्त में उठने वाला व्यक्ति कमल की तरह खिल जाता है।
नम्बर दो- सूर्योदय के डेढ़ घण्टा पहले का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है। शास्त्रो के मुताबिक सुर्योदय के पहले सोकर उठने वाले लोग बुध्दिमान और उत्साहि होते है और सोते रहने वाले व्यक्ति का जीवन निस्तेज हो जाता है। वह इंसान कभी सुखी नहीं रहता है।
नम्बर तीन- प्राचीन काल से ही ऋषि मुनी सुर्योदय के पहले सोकर उठ जाया करते थे और स्नान आदि कार्य खत्म करके भगवान की भक्ति में लीन हो जाते थे। ब्रह्म मुहूर्त शारीरिक, भावनात्मक, मानसिक और आध्यात्मिक सभी प्रकार से महत्वपूर्ण होता है।
ये भी पढ़ें- किसान आंदोलन के बीच हरियाणा और पंजाब सरकार में दिखी भिड़ंत