Aayudh

Categories

Mamata Banerjee CID Raid : अभिषेक के बाद ममता के घर पहुंची CID, नेता विपक्ष के प्रस्ताव पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप

Mamata Banerjee CID Raid

Mamata Banerjee CID Raid : कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। टीएमसी में चल रहे विवाद के बीच अब CID ने अभिषेक बनर्जी ममता बनर्जी के घर पर दस्तक दी है। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को टीम ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पहुंची। इसी परिसर में पार्टी का केंद्रीय कार्यालय भी है। जांच टीम के पहुंचते ही वहां हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला और काफी देर तक अधिकारियों तथा पार्टी नेताओं के बीच बहस चलती रही।

CID के पहुंचते ही बढ़ा सियासी तापमान

सीआईडी अधिकारियों के साथ पुलिस और केंद्रीय बल के जवान भी मौजूद थे। जांच टीम कार्यालय में प्रवेश कर तलाशी लेना चाहती थी, लेकिन शुरुआत में उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद मौके पर मौजूद नेताओं और अधिकारियों के बीच लंबी बातचीत और बहस का दौर चला।

MP Rajya Sabha Election : कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन का नॉमिनेशन होगा रद्द! बीजेपी ने दर्ज कराई आपत्ति

एक घंटे तक चला गतिरोध

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद और पार्टी कोषाध्यक्ष शुभाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी फिलहाल दिल्ली में हैं। उनकी अनुपस्थिति में वे कार्यालय की देखरेख कर रहे हैं, इसलिए उनकी अनुमति के बिना किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा सकता।

नोटिस दिखाने के बाद मिली एंट्री

सीआईडी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने पहुंचे हैं और उनके पास संबंधित नोटिस भी मौजूद है। काफी देर तक चले विवाद के बाद शाम करीब चार बजे जांच टीम को कार्यालय के भीतर प्रवेश मिला।

किस बात की तलाश में थी जांच एजेंसी?

जांचकर्ताओं का मानना है कि जिन विधायकों के हस्ताक्षरों को लेकर विवाद सामने आया है, उससे जुड़ी एक अहम बैठक इसी कार्यालय में हुई थी। इसलिए उस दिन मौजूद लोगों, दस्तावेजों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया।

PoK Protest : एक क्रूर फैसले से सुलगा पीओके! सड़कों पर उतरी लाखों की भीड़, इंटरनेट बंद हालात बेकाबू

CCTV फुटेज भी जांच के दायरे में

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी ने कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की कोशिश की। अधिकारियों का मानना है कि फुटेज से उस दिन की गतिविधियों और मौजूद लोगों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।

अभिषेक बनर्जी पर भी नजर

इसी मामले में सीआईडी पहले ही अभिषेक बनर्जी को नोटिस भेज चुकी है। उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने अतिरिक्त समय की मांग की थी। अब तक उनके जांच एजेंसी के सामने पेश होने की जानकारी नहीं है।

दूसरे कार्यालय में भी पहुंची टीम

मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए सीआईडी की एक अन्य टीम अभिषेक बनर्जी के कैमैक स्ट्रीट स्थित कार्यालय भी पहुंची। जांच एजेंसी अब कथित हस्ताक्षर जालसाजी से जुड़े दस्तावेजों और तथ्यों की विस्तार से पड़ताल कर रही है।

MP Cabinet Meeting : किसानों से 800 करोड़ कमाएगी सरकार, भोपाल मेट्रो परियोजना पर खर्च होंगे 10,033 करोड़

बंगाल की राजनीति में फिर बढ़ी हलचल

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस मामले को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्माता जा रहा है। आने वाले दिनों में जांच एजेंसी की कार्रवाई और उससे निकलने वाले निष्कर्षों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *