Aayudh

डायबिटीज से बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

डायबिटीज

आज कल की खराब लाइफस्टाइल के कारण ऐसी कई बीमारियां है जो इंसान को बड़ी ही आसानी से अपना शिकार बना ले रही हैं। ऐसी ही एक बीमारी है डायबिटीज जो इस खराब लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई है। ऐसा माना जाता है कि डायबिटीज एक जेनेटिक कारणों से भी होने वाली बीमारी है लेकिन जरूरी नहीं है कि डायबिटी उनको ही हो जिनकी फैमिली में इस बीमारी की कोई हिस्ट्री रही हो। अगर आप सही खान-पान का ख्याल नहीं रखते हैं तो किसी भी उम्र में आपको डायबिटीज हो सकती है लेकिन सही खान-पान हेल्दी जीवनशैली और और कुछ खास टिप्स से, आप खुद को इस खतरनाक बीमारी से बचा सकते हैं। इस आर्टिक में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिससे आप खुद को डायबिटीज से बचा सकते हैं।

डायबिटीज से बचने के सबसे अच्छे टिप्स

  1. हर रोज जब भी आपको समय मिले कम से कम आधे से एक घंटे वॉक करना चाहिए। इससे शरीर में शुगर लेवल सही बना रहता है, वजन भी कम होता है।
  2. ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों का सेवन करें। हरी सब्जियां खाने से शरीर में फाइहबर इनटेक बढ़ता है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।
  3. खाना खाने के 15 मिनट पहले, 1 चम्मच सेब का सिरका पानी में मिलाकर पीएं। इससे शुगर कंट्रोल में रहता है।
  4. सफेद चीजों का सेवन करना बंद कर दें। जैसे चीनी, सफेद चावल और घी कम से कम खाएं। इसकी जगह साबुत अनाज और ब्राउन शुगर को डाइट में शामिल करें।
  5. डायबिटीज के मरीजों को जौ, दलिया, सामक चावल, कोद्राव चावल, गेहूं और सूजी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। साथ ही आप अपने आहार में अरहर की दाल. काबुली चने, कुलथी की दाल को भी शामिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- जाने हर रोज गर्मी में गर्म पानी पीने के कई फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *