Aayudh

Categories

आदिल बना आदित्य,35 परिवारों की हुई घर वापसी

खंडवा जिले में आदिल नाम के एक मुस्लिम युवक की घर वापसी हुई.इसके पहले नेमावर में 35 परिवारों के 190 लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में वापसी की.

मध्य प्रदेश में धर्म परिवर्तन की साज़िशों के बीच लगातार घर वापसी की खबरें भी आ रही हैं.सोमवार को प्रदेश के खंडवा जिले में आदिल नाम के एक मुस्लिम युवक की घर वापसी हुई.इसके पहले भी देवास जिले के नेमावर में 35 परिवारों के 190 लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म में घर वापसी की.

आदिल से बना आदित्य आर्य

आदिल पठान रामनगर का रहने वाला है.आदिल 8 सालों से अपने परिवार से दूर है.दरअसल जब आदिल 15 महीने का था तब ही उसकी माँ की मौत हो गई थी.जिसके बाद आदिल के पिता ने दूसरी शादी कर ली.

घर वापसी

आदिल उर्फ आदित्य की सौतेली माँ का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था.साथ ही आदिल के पिता ने भी इश्तेहार देकर ये घोषित कर दिया की उनका आदिल से कोई नाता नहीं है. जिसके बाद भी आदिल को विश्वास था कि उसके पिता उसे घर ज़रूर बुलाएंगे पर ऐसा नही हुआ.

आदिल को बचपन से ही हिंदू धर्म में दिलचस्पी थी जिसके कारण उसने घर वापसी की. आदिल का कहना है कि उसे अकसर भगवान शिव के स्वप्न में दर्शन होते हैं. इस कारण उसने महादेवगढ़ मंदिर में हवन कर अपना मुंडन कराया और फिर घर वापसी की.

190 मुसलमानों ने की घर वापसी

हरदा और देवास जिले की सीमा पर नर्मदा नदी के किनारे नेमावर में भी सोमवार को संतों के सानिध्य में के 35 परिवारों के 190 सदस्यों ने हिंदू धर्म स्वीकार किया. सभी लोगों ने जीवन दायिनी मां नर्मदा में स्नान कर जय जय सियाराम के नारे लगाए.

पहले मंत्रोच्चारण से शुद्धीकरण किया गया फिर मुंडन संस्कार कर माँ नर्मदा में स्नान कराया. जिसके बाद जनेऊ संस्कार हुआ. फिर माँ नर्मदा के पावन किनारे पर ही सभी का नामकरण संस्कार किया.

ये भी पढ़ें- सचिन के बच्चे की माँ बनेंगी सीमा हैदर,पाँचवी बार हुई प्रेगनेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *