Aayudh

Categories

Aahana Kumra: ‘राइज एंड फॉल’ से बाहर होने के बाद ट्रोल्स का शिकार बनी अहाना, पवन सिंह के फैंस से मिली रेप और मर्डर की धमकी

Aahana Kumra

Aahana Kumra: अभिनेत्री अहाना कुमरा हाल ही में रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आई थी। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के फैंस से रेप और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

एक इंटरव्यू में अहाना ने बताया कि शो से बाहर निकलने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें भयानक धमकियां मिलने लगी। उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने शो के मेकर्स को इन धमकियों के स्क्रीनशॉट भेजे और पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है।

अहाना का कहना है कि उन्होंने शो में किसी को गाली नहीं दी, न ही कोई गलत बात की। उन्होंने कहा कि पवन सिंह के साथ जो भी मतभेद थे, वह शो में ही सुलझ गए थे। उन्होंने पवन सिंह और उनकी मां का सम्मान करते हुए माफ़ी भी मांगी थी।

अहाना ने कहा, “मैं शो में गेम खेलने आई थी, धमकियां सुनने नहीं।” उन्होंने मेकर्स पर आरोप लगाया कि कुछ वीडियो क्लिप्स से छेड़छाड़ की गई और उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया।

मेकर्स ने बाद में उन क्लिप्स को हटा दिया और अहाना से माफी मांगी। अहाना ने फैंस से अपील की है कि जब कलाकार आपस में सुलह कर चुके हैं, तो फैंस को भी नफरत फैलाना बंद कर देना चाहिए।

READ MORE: पाक रक्षा मंत्री की भारत को धमकी; कहा- जंग हुई तो भारत अपने ही विमानों के मलबे में दब जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *