Aayudh

Categories

भोपाल में हिन्दू लड़के को कुत्ता बनाकर पीटा, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर..

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का एक वीडियो  जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक के गले पर बेल्ट बांधकर उसे कुत्ता बनाकर भौकने को कहा जा रहा है .जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तत्काल जांच का आदेश देते हुए 24 घंटो में रिपोर्ट देने को कहा था .पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर उन पर NSA की कार्यवाही की और मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया .

क्या है पूरा मामला

दरअसल पूरा मामला भोपाल के टीला जमालपुर क्षेत्र का है जहां देर रात विजय नामक युवक को कुछ लोगों ने गले में बेल्ट पहन कर कुत्ता बनाया ,उससे भौकने को कहा गया . युवक माफ़ी मांगता है और कहता है -“मै मिया बनने को तैयार हूँ.”जिसके बाद पुलिस ने युवक की शिकायत पर 6 आरोपियों पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया . तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है . अब मामले  में NSA भी लगाया गया.लापरवाही करने के लिए टीला जमालपुरा के TI अनुराग लाल को लाइन अटैच कर दिया और उनकी जगह ट्रेनर IPS को टीला जमालपुर का नया TI बना दिया

घटना को लेकर बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया और मांग की ,कि आरोपियों को कुत्ता बनाकर उनका जुलूस निकाला जाये .जहाँ गृहमंत्री द्वारा 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी थी वहीँ अब पुलिस ने समय से पहले आरोपियों का पता कर उन पर बुलडोज़र एक्शन लिया .

गृहमंत्री ने मांगी 24 घंटो में रिपोर्ट

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वीडियो को लेकर जांच करने का आदेश दिया .मिश्रा ने कमिश्नर से मामले को लेकर 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है . नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि-“ मैंने वीडियो देखा ,मुझे बहुत गंभीर लगा. मानव होकर किसी मानव के साथ ऐसा व्यवहार निंदनीय है मैंने पुलिस कमिश्नर को तत्काल निर्देश दिए ,इसकी जांच करके सत्यता पर जाए और कानूनी कारवाही कर 24 घंटो के अन्दर रिपोर्ट लाये .”

शिवराज सरकार का बुलडोजर एक्शन

वायरल वीडियो देख गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने जहाँ कमिश्नर से मामले की रिपोर्ट 24 घंटो में मांगी थी वहीँ पुलिस ने समय सीमा से पहले ही आरोपियों को पकड़ लिया .आरोपियों पर NSA लगाया गया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर आरोपियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया .          

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *