Aayudh

Categories

UP police paper leak 2024 को लेकर हुआ एक बड़ा खुलासा

UP police paper leak 2024

UP police paper leak 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टोबल भर्ती परीक्षा पिछे दिनों में संपूर्ण हो गई है। इसी बीच उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के संबंध में पेपर लीक भी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इन अफवाहों का आयोग ने मीडिया के सामने खंडन किया है। आयोग का कहना है कि ये फर्जी खबरों बिल्कुल सही नहीं हैं। आयोग ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा और प्रोन्नति बोर्ड ने जनता को दिलासा दिया कि परीक्षा बिना किसी परेशानी के सुचारू रूप से हुई है। आपको बता दें कि इस बार यह भर्ती 60244 कांस्टोबल पदों के लिए निकली है।

पुलिस ने 287 लोगों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक की फर्जी खबरों पर आयोग ने बड़ा एक्शन लिया है। जिस जिन परीक्षा का आखिरी दिन था, उस दिन पेपर लीक मामले से जुड़े 93 लोगों को पुलिस मे गिरफ्तार किया है। उसके बाद 15 फरवरी से नकल रोकने, पेपर सॉल्वरों, सॉल्वर गिरोह के सदस्यों और पेपर लीक के आरोपीयों को पकड़ने के लिए एक ऑपरेशन शुरू किया था जिसके बाद पुलिस ने 287 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पेपर लीक आरोपियों से पूछ-ताछ जारी

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बतााया कि राज्य के सभी 2385केंद्रों पर दोनों दिन लागातार परीक्षा शांतिपूर्ण और स्वच्छ तरीके से संपन्न हुई है। पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारियों ने सभी जिलों का दौरा करते रहे है। आपको बता दें कि परीक्षा में कुल 48 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए है। परीक्षा के दौरान गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

ये भी पढ़ें- पड़ौसी ने काम के बहाने बुला कर की नाबालिग से जबरदस्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *