Aayudh

दिल्ली एयरपोर्ट पर प्लेन के पहिए से निकला 13 साल का लड़का, पूरा मामला जानकर उड़ जाएंगे होश!

Afghanistan Boy Delhi Airport

दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक 13 साल का लड़का अफगानिस्तान से विमान के पहिए में छिपकर भारत पहुंच गया। यह लड़का KAM Air की फ्लाइट RQ4401 से काबुल से दिल्ली आया था। फ्लाइट जब सुबह करीब 11 बजे दिल्ली में उतरी, तो अधिकारियों की नजर विमान के पास घूम रहे इस बच्चे पर पड़ी।

पूछताछ में पता चला कि वह लड़का अफगानिस्तान के कुंदुज का रहने वाला है और उसने सिर्फ जिज्ञासा के कारण यह खतरनाक कदम उठाया। उसने एयरपोर्ट में घुसकर विमान के लैंडिंग गियर में खुद को छिपा लिया था और पूरे 94 मिनट की उड़ान में हवा में रहा।

इस दौरान वह अत्यधिक ठंड और ऑक्सीजन की कमी जैसे खतरों के बावजूद बच गया, जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। सुरक्षा अधिकारियों ने विमान की पूरी जांच की और एक लाल रंग का स्पीकर भी बरामद किया, जो उसी लड़के का था।

पूछताछ के बाद उसे उसी दोपहर 12:30 बजे की फ्लाइट से काबुल वापस भेज दिया गया। ऐसे मामलों को ‘व्हील-वेल स्टोवेज’ कहा जाता है, जो जानलेवा हो सकते हैं। इससे पहले भी कई ऐसे प्रयासों में लोगों की जान जा चुकी है।

READ MORE: ट्रंप सरकार डॉक्टरों को H-1B Visa पर दे सकती है 88 लाख की छूट; जल्द होगा ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *