Aayudh

Categories

Bigg Boss 19: स्मोकिंग एरिया की सफाई को लेकर घमासान; तान्या, जीशान और बसीर में छिड़ी बहस

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ शुरू हुए अभी एक हफ्ता ही हुआ है और घर के अंदर झगड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा प्रोमो में तान्या मित्तल, जीशान कादरी और बसीर अली के बीच जमकर बहस देखने को मिली।

स्मोकिंग एरिया पर मचा घमासान

मामला स्मोकिंग एरिया की सफाई का था। जीशान और बसीर ने तान्या से इसे साफ करने को कहा। लेकिन तान्या ने साफ इंकार कर दिया। उनका कहना था कि स्मोकिंग एरिया कॉमन एरिया नहीं है। जो लोग स्मोक करते हैं, वही इसकी सफाई करें।

खाना देने से मना

तान्या के इनकार पर जीशान और बसीर भड़क गए। उन्होंने धमकी दी कि अगर तान्या सफाई नहीं करेंगी तो उन्हें खाना नहीं मिलेगा। इस पर तान्या ने जवाब दिया “मत देना खाना, कोई फर्क नहीं पड़ता।”

तान्या का पलटवार

जीशान ने तान्या पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ इशू बनाकर शो में दिखना चाहती हैं। इस पर तान्या भड़क गईं और बोली, “बकवास कम करो, इज्जत जितनी दे रही हूं उतनी लो।”

सोशल मीडिया पर तान्या को मिला सपोर्ट

दिलचस्प यह रहा कि जो यूजर्स अब तक तान्या पर निगेटिव कमेंट करते थे, उन्होंने भी इस बार उनका साथ दिया। एक यूजर ने लिखा, “मैं तान्या का फैन नहीं हूं, लेकिन इस बार वह बिल्कुल सही है।” दूसरे ने कहा, “स्मोकिंग एरिया की सफाई तान्या क्यों करे? उसकी बात बिल्कुल ठीक है।”

हर दिन नया ड्रामा

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ में हर दिन नए ट्विस्ट आ रहे हैं। स्मोकिंग एरिया पर हुए इस विवाद ने साफ कर दिया कि आने वाले एपिसोड्स में और ज्यादा ड्रामा देखने को मिलेगा।

READ MORE: सिद्धार्थ मल्होत्रा पर टूटा ट्रोल्स का गुस्सा, हाथी को जूठा पानी पिलाना पड़ा भारी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *