दिल्ली। बच्चों को IAS की परीक्षा में जीत दिलाने वाले अवध ओझा, अपनी राजनीतिक लड़ाई में हारते हुए नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि अवध ओझा एक शिक्षक है जो बच्चों को पढ़ाते हैं। इस बार उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के जरिए राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने की कोशिश की।
इस बार दिल्ली की पटपड़गंज सीट से अवध ओझा, आम आदमी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। उनके सामने बीजेपी के रविंदर सिंह नेगी चुनावी मैदान में हैं।
पटपड़गंज से अवध ओझा हार चुके हैं
दिल्ली की पटपड़गंज सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा ने मीडिया के सामने अपनी हार स्वीकार कर ली है। उनका कहना है कि वो इस बार दिल्ली की जनता से जुड़ नहीं पाए हैं। अगली विधानसभा में फिर से पटपड़गंज से ही चुनाव लड़ने की बात कही है।
क्या पढ़ाते हैं अवध ओझा ?
अवध ओझा यूपीएससी के विद्यार्थियों को इतिहास पढ़ाते हैं। अपने पढ़ाने के ढंग के कारण अवध ओझा युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनकी कई वीडियोस भी सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। इनके वीडियोस पर लाखों में व्यूज आते हैं।
अवध ओझा की राजनीतिक पारी
अवध ओझा कई बार वीडियोस में अलग-अलग पार्टियों से अपने लिए टिकट मांगते हुए नज़र आ रहे थे। इस बार आम आदमी पार्टी ने उनकी इस ख्वाइश को पूरा किया।
AAP ने अवध ओझा को पटपड़गंज सीट से चुनावी मैदान में उतारा है । इस सीट पर अब तक AAP के नेता मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ते आ रहे थे। 2025 में पार्टी ने उनकी सीट बदल दी और उन्हें जंगपुरा से टिकट दिया। 2025 की विधानसभा चुनाव में अवध ओझा चुनाव लड़ रहे थे मगर इसी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी चुनाव जीतते नज़र आ रहे हैं।
अवध ओझा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है ।