Aayudh

Categories

कांग्रेस की सूची के इंतज़ार में सपा -बसपा,बुआ-बबुआ बदल सकते है रणनीति

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दल अपनी विरोधी पार्टियों के गढ़ में सेंध लगाने की रणनीति बना रही हैं। भाजपा ने जहां अबतक तीन सूची जारी करदी है ,सपा ने भी एक सूची निकाल दी है तो वहीँ कांग्रेस अभी तक मंथन ही कर रही।

हालाँकि अब सपा और बसपा भी कांग्रेस के नक्शेकदम पर ही दिख रही है। दरअसल , मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की लगभग 50 और समाजवादी पार्टी (सपा) की सौ उम्मीदवारों की सूची तैयार है, लेकिन दोनों पार्टियां कांग्रेस की सूची के इंतजार में अपने उम्मीदवार घोषित नहीं कर रही हैं। हालाँकि ऐसा कयास लगाया जा रहा है की कांग्रेस की सूची में इन दोनों पार्टियों के अनुमान के अनुसार उम्मीदवार नहीं रहे तो दोनों पार्टियां कुछ सीटों में अभी प्रत्याशी बदल सकती हैं।

सपा अध्यक्ष का हो सकता है कार्यक्रम

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जल्द ही भोपाल में जनसभा होने वाली है। इस जनसभा के पहले पार्टी लगभग 100 उम्मीदवारों की घोषणा करने की तैयारी में है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने बताया कि “अखिलेश यादव की भोपाल में सभा लगभग तय हो गई थी, पर कुछ पारिवारिक कारणों से उन्होंने सभा को आगे बढ़ा दिया है। एक सप्ताह में दूसरी सूची जारी करने की तैयारी है। “

सपा सौ सीटों पर मान रही अच्छी स्तिथि

आपको बता दें कि , इसी महीने में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने रीवा और खजुराहो में जनसभा कर चुके है। सपा लगभग सौ विधानसभा सीटों पर अपनी स्थिति अच्छी मान रही है। इनमें ज्यादातर उत्तर प्रदेश से सटे जिलों की सीटें हैं। पहले चरण में सात उम्मीदवारों की घोषणा पार्टी कर चुकी है।

उधर, बसपा के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम ने कहा कि ,”पार्टी तीसरी सूची में लगभग 50 प्रत्याशियों के नाम जल्द घोषित करेगी। उन्हें भी कांग्रेस की सूची की प्रतीक्षा है।”

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के पहले मैच से पहले ही लगा बड़ा झटका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *