Aayudh

Bengal Election Results 2026 Live : नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बहुमत आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने कहा कि, पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है! पश्चिम बंगाल में BJP की यह ऐतिहासिक जीत, पीढ़ियों से अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं हो पाती। मैं उन सभी को नमन करता हूँ। वर्षों तक, उन्होंने ज़मीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की मुश्किलों का सामना किया है और हमारे विकास के एजेंडे के बारे में बात की है। वे ही हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।