Aayudh

Categories

कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस की भव्य परेड; सिंदूर फॉर्मेशन में फ्लाई-पास्ट, 30 झांकियां और 2500 कलाकारों ने दिखाई भारत की शक्ति और संस्कृति

Republic Day parade

Highlights

  • दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य समारोह आयोजित हुआ।
  • परेड में 29 लड़ाकू विमान शामिल, राफेल और सुखोई ने फ्लाई-पास्ट कर दिखाया दम।
  • 30 से ज्यादा झांकियों में राज्यों की संस्कृति और विकास को प्रदर्शित किया गया।
  • पहली बार हाइपरसोनिक मिसाइल और ऑपरेशन सिंदूर का कमांड सेंटर प्रदर्शित किया गया।

देश ने आज 77वां गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर मुख्य परेड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान और 21 तोपों की सलामी के बाद देशभर की सेनाओं और कलाकारों ने अपनी ताकत और संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया।

विदेशी मेहमानों की मौजूदगी

इस साल परेड में पहली बार दो मुख्य अतिथि शामिल हुए: यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री भी समारोह में मौजूद रहे।

READ MORE: भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, CM यादव ने उज्जैन में किया ध्वजारोहण; परेड और झांकियों में दिखा MP का विकास मॉडल

सैन्य शक्ति का प्रदर्शन

परेड में भारतीय वायु सेना के 29 एयरक्राफ्ट शामिल थे, जिनमें राफेल, सुखोई, मिग-29 और जगुआर शामिल थे। विमानों ने सिंदूर, वज्रांग और अर्जन फॉर्मेशन प्रस्तुत किए। पहली बार हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल और ऑपरेशन सिंदूर में इस्तेमाल इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर भी प्रदर्शित किया गया।

झांकियों में संस्कृति और विकास

परेड में 30 से अधिक झांकियां दिखाई गई।

  • मध्य प्रदेश ने अहिल्याबाई होल्कर को प्रदर्शित किया।
  • तमिलनाडु ने इलेक्ट्रिक वाहन हब और टेक्नोलॉजी को दिखाया।
  • गुजरात की झांकी में भीकाजी कामा को श्रद्धांजलि दी गई
  • पंजाब और हिमाचल ने सांस्कृतिक और आध्यात्मिक ताकत दिखाई।
  • एनडीआरएफ और शिक्षा मंत्रालय की झांकियों में आपदा प्रबंधन और पीएम श्री स्कूल को दर्शाया गया।

सांस्कृतिक प्रदर्शन

परेड में 2,500 कलाकार और एयरफोर्स के फ्लाई-पास्ट ने दर्शकों को रोमांचित किया। विशेष प्रस्तुतियों में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने का संदेश, राज्य की विविध संस्कृति और शौर्य का चित्रण किया गया।

वीरों को सलामी

सर्वोच्च वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने परेड की सलामी ली और परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार ने कमान संभाली।

READ MORE: मध्य प्रदेश के चार ऐसे हीरो, जिन्होंने समाज और संस्कृति में किया कमाल, अब मिला पद्मश्री का गौरव!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *