Aayudh

Categories

भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, CM यादव ने उज्जैन में किया ध्वजारोहण; परेड और झांकियों में दिखा MP का विकास मॉडल

77th Republic Day

Highlights

  • भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में 77वें गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा।
  • सशस्त्र बलों और पुलिस की संयुक्त परेड, 23 टुकड़ियां, अश्वारोही और श्वान दल रहे शामिल।
  • 22 विभागों की झांकियों में मध्य प्रदेश की योजनाओं, विकास और कृषि प्रगति की झलक।

77th Republic Day: मध्य प्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया गया। राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली।

राष्ट्रगान से शुरू हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। पुलिस बैंड की प्रस्तुति के बाद हर्ष फायर के साथ तिरंगे को सलामी दी गई। समारोह में सशस्त्र बलों और पुलिस की संयुक्त परेड हुई, जिसमें कुल 23 टुकड़ियां शामिल रही। परेड में अश्वारोही दल और श्वान दस्ता भी आकर्षण का केंद्र रहे।

राज्यपाल का संबोधन

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने संविधान, लोकतंत्र और देश के प्रति प्रतिबद्धता की बात कही। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश को बाबा साहेब की जन्मस्थली होने का गौरव प्राप्त है।

READ MORE: अमेरिका जल्द ही हटा सकता है भारत का 25% टैरिफ, वित्तमंत्री ने कहा – भारत ने रूस से तेल खरीदना कम किया

कृषि और विकास पर जोर

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर सशक्त राष्ट्र बना है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 को मध्य प्रदेश में कृषि वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। कृषि बजट में भारी वृद्धि हुई है और “समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” के लक्ष्य पर काम हो रहा है।

22 विभागों की झांकियां

परेड के दौरान प्रदेश सरकार के 22 विभागों की झांकियां प्रस्तुत की गई। इनमें कृषि, उद्यानिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन और नगरीय विकास जैसी योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाया गया।

उज्जैन में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा फहराया और शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

READ MORE: कर्तव्य पथ में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ थीम पर ऐतिहासिक परेड; सिंदूर फॉर्मेशन में फ्लाई-पास्ट, 30 झांकियां और 2500 कलाकार दिखाएंगे नए भारत की ताकत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *