Aayudh

Categories

India-US Relations: अमेरिका जल्द ही हटा सकता है भारत पर टैरिफ, वित्तमंत्री ने कहा – रूस से तेल खरीदना कम किया

India-US Relations

Highlights

  • अमेरिका भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ को हटाने पर विचार कर रहा है।
  • रूसी तेल खरीद में गिरावट को अमेरिकी वित्त मंत्री ने “अमेरिका की बड़ी जीत” बताया।
  • भारत दिसंबर 2025 में रूस से तेल खरीद में तीसरे स्थान पर खिसका।

India-US Relations: अमेरिका भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ को हटाने पर विचार कर सकता है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि भारत द्वारा रूस से कच्चे तेल की खरीद में भारी कमी किए जाने से टैरिफ में राहत की परिस्थितियां बन गई हैं।

50% टैरिफ दो चरणों में लगाया गया था

स्कॉट बेसेंट के अनुसार, अमेरिका ने भारत पर कुल 50% टैरिफ लगाया था। पहला 25% टैरिफ व्यापार घाटे को लेकर और दूसरा 25% टैरिफ रूस से तेल खरीदने के चलते सजा के तौर पर लगाया गया था।

READ MORE: ट्रम्प ने कनाडा को चेताया ट्रम्प का कनाडा पर हमला: कहा, चीन 1 साल में निगल जाएगा, गोल्डन डोम प्रोजेक्ट पर नाराजगी

रूसी तेल खरीद में तेज गिरावट

बेसेंट ने कहा कि भारत पर लगाया गया 25% अतिरिक्त टैरिफ काफी असरदार रहा। इसके बाद भारत ने रूस से तेल की खरीद तेजी से घटाई है और अब यह लगभग बंद हो चुकी है। उन्होंने इसे अमेरिका की बड़ी जीत बताया।

यूरोप पर भी साधा निशाना

अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा कि यूरोपीय संघ भारत पर टैरिफ इसलिए नहीं लगा रहा क्योंकि वह भारत के साथ बड़ा व्यापार समझौता करना चाहता है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यूरोप भारत से रिफाइंड तेल खरीदकर अप्रत्यक्ष रूप से रूस की मदद कर रहा है।

भारत की स्थिति और आंकड़े

दिसंबर 2025 में भारत रूस से तेल खरीद के मामले में तीसरे स्थान पर आ गया। भारत ने इस महीने रूस से करीब 2.3 बिलियन यूरो का तेल आयात किया, जो नवंबर की तुलना में काफी कम है।

READ MORE: तराना में हिंसा बेकाबू: नकाबपोश उपद्रवियों ने बस जलाई, दुकानों में आगजनी, पथराव में 19 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *