Aayudh

Categories

Ujjain Violence: उज्जैन में हिंसा बेकाबू; नकाबपोश उपद्रवियों ने बस जलाई, दुकानों में आगजनी, पथराव में 19 गिरफ्तार

Ujjain Violence

Highlights

  • तराना में तीसरे दिन भी तनाव, बस जलाने, आगजनी और पथराव की घटनाएं सामने आई
  • हिंसा के मामले में अब तक 19 उपद्रवी गिरफ्तार, शहर में भारी पुलिस बल तैनात
  • धारा 144 लागू, बाजार बंद, प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की

Ujjain Violence: तराना कस्बे में हिंसा का सिलसिला तीसरे दिन भी जारी है। गुरुवार रात शुरू हुआ विवाद शुक्रवार ने हिंसक रूप ले लिया है। बस जलाने, दुकानों में आगजनी और पथराव की घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई। फिलहाल हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

कैसे शुरू हुआ विवाद

गुरुवार शाम बड़े राम मंदिर के सामने खड़े विहिप के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर पर कुछ युवकों ने हमला किया। इसी घटना के बाद दो समुदाय आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मामले में जानलेवा हमले का केस दर्ज किया।

शुक्रवार को भड़की हिंसा

शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे उपद्रवियों ने बस स्टैंड के पास खड़ी एक यात्री बस में आग लगा दी। इसके बाद कपड़ा मार्केट और अन्य इलाकों में पथराव हुआ। कई दुकानों और घरों को नुकसान पहुंचा। रात में नकाबपोश उपद्रवियों ने एक लकड़ी की टाल में भी आग लगा दी।

READ MORE: माघ मेले में धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद की तबियत बिगड़ी; बाबा रामदेव ने दी ये नसीहत

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अब तक 19 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। शुक्रवार रात इमली बाड़ा इलाके में फिर पथराव हुआ, जिसे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर नियंत्रित किया।

नुकसान का आंकलन

हिंसा में 1 बस जली, 13 बसों में तोड़फोड़ हुई, 10 कारें क्षतिग्रस्त हुई और 6 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा।

प्रशासन की अपील

कलेक्टर और एसपी मौके पर डटे हुए हैं। धारा 144 लागू है और बाजार बंद हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।

READ MORE: 10 साल बाद विवादित भोजशाला में बसंत पंचमी पर वाग्देवी पूजा और जुमे की नमाज साथ-साथ; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *