Highlights
- सेंधवा में कार्यक्रम के दौरान उमंग सिंघार ने हनुमान और वानर सेना को आदिवासी बताया।
- बीजेपी, आरएसएस और पीएम मोदी पर आदिवासी पहचान को लेकर साधा निशाना।
Umang Singhar: मध्यप्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने सेंधवा में आदिवासियों के एक कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान आदिवासी थे और भगवान राम की सेना में शामिल वानर भी आदिवासी थे। उनके अनुसार, राम को जो जीत मिली, वह आदिवासियों की वजह से संभव हुई।
आदिवासियों की पहचान और संस्कृति पर जोर
सिंघार ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस आदिवासियों को हिंदू बनाने की कोशिश करते हैं, जबकि उनकी अपनी अलग संस्कृति और परंपराएं हैं। आदिवासी सूरज, गाय और फसल की पूजा करते हैं। उन्होंने अपील की कि आदिवासियों को अपनी संस्कृति और पहचान बचानी चाहिए और इसमें गर्व महसूस करना चाहिए।
पीएम मोदी पर निशाना
सिंघार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि मोदी हनुमान की पतंग उड़ा रहे हैं, यानी आदिवासियों की पहचान को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
पहले भी दे चुके है ऐसे बयान
साल 2023 और 2025 में भी उमंग सिंघार ने हनुमान और वानर सेना को आदिवासी बताकर चर्चा में रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि रामायण में वानर सेना के रूप में दिखाए गए लोग असल में आदिवासी थे।
आदिवासी वोट बैंक
यह बयान ऐसे समय में आया है जब मध्यप्रदेश में आदिवासी वोट बैंक को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। सिंघार ने आदिवासियों से एकजुट होने और अपनी संस्कृति और अधिकारों की रक्षा करने की अपील की।
वायरल वीडियो
READ MORE: फिर से खुले लाड़ली बहना योजना के फॉर्म! कलेक्ट्रेट में लगा महिलाओं का जमावड़ा