Aayudh

Categories

Trump Nobel Prize: आखिरकार ट्रंप को मिल ही गया नोबेल शांति पुरस्कार; वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया ने किया भेंट

Trump Nobel Prize

Highlights

  • व्हाइट हाउस में मारिया कोरिना मचाडो और राष्ट्रपति ट्रंप की खास मुलाकात
  • मचाडो ने प्रतीकात्मक रूप से ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार सौंपा
  • ट्रंप बोले– मचाडो से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात

Trump Nobel Prize: वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान मचाडो ने प्रतीकात्मक रूप से अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को भेंट किया। ट्रंप ने इसे अपने लिए सम्मान की बात बताई।

व्हाइट हाउस में खास मुलाकात

यह मुलाकात बंद कमरे में दोपहर को हुई। मचाडो सफेद सूट पहनकर सुरक्षा घेरे में व्हाइट हाउस पहुंची। वेनेजुएला संकट के बाद यह किसी प्रमुख वेनेजुएलाई नेता की ट्रंप से पहली मुलाकात है।

READ MORE: सुप्रीम कोर्ट ने कहा – ममता बनर्जी एजेंसी की कार्यवाही में नहीं दे सकती दखल, ED के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

ट्रंप का बयान

Trump Nobel Prize

राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मारिया कोरिना मचाडो से मिलना उनके लिए सम्मान की बात थी। उन्होंने मचाडो को साहसी और संघर्षशील महिला बताया और कहा कि नोबेल मेडल दिया जाना आपसी सम्मान का प्रतीक है।

नोबेल संस्था की स्थिति स्पष्ट

नोबेल संस्थान ने कहा है कि नोबेल पुरस्कार की उपाधि स्थानांतरित नहीं की जा सकती। पदक का मालिक बदला जा सकता है, लेकिन विजेता वही रहता है। मचाडो को अक्टूबर 2025 में वेनेजुएला में लोकतंत्र के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष के लिए यह सम्मान मिला था।

ऐतिहासिक उदाहरण का जिक्र

मचाडो ने इस मौके पर मार्क्विस डे लाफायेट और साइमन बोलिवर का उदाहरण देते हुए कहा कि यह मेडल अमेरिका और वेनेजुएला के बीच आजादी और लोकतंत्र के साझा संघर्ष का प्रतीक है।

राजनीतिक संकेत

हालांकि मचाडो के राष्ट्रपति बनने की चर्चा है, लेकिन ट्रंप ने अब तक उन्हें औपचारिक समर्थन नहीं दिया है। फिर भी मचाडो ने कहा कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति पर भरोसा करती हैं।

READ MORE: इंदौर में राहुल गांधी सिर्फ दूषित पानी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात; नगरीय निकाय से संवाद निरस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *