Highlights
- कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने SC-ST विधायकों की तुलना कुत्ते से की
- जॉइंट इलेक्टोरल सिस्टम को बताया जनप्रतिनिधियों की कमजोरी का कारण
- आदिवासियों के धर्म को लेकर दिया विवादित बयान
Phool Singh Baraiya Viral Video: मध्य प्रदेश के भांडेर से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने भोपाल में दिए एक बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने अनुसूचित जाति और जनजाति (SC-ST) के विधायकों और सांसदों की स्थिति की तुलना कुत्ते से करते हुए कहा कि जॉइंट इलेक्टोरल सिस्टम के कारण वे खुलकर बोल भी नहीं पाते।
भोपाल डिक्लेरेशन-2 बैठक में बयान
बरैया यह बयान 13 जनवरी को भोपाल के समन्वय भवन में कांग्रेस की ‘भोपाल डिक्लेरेशन-2’ की ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक के दौरान दिया। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद उदित राज सहित कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद थे।
READ MORE: महाकुंभ की वायरल साध्वी हर्षा का यू-टर्न; अध्यात्म को छोड़कर फिर से ग्लैमरस वर्ल्ड में लेगी एंट्री
जॉइंट इलेक्टोरल पर सवाल
विधायक बरैया ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर ने जॉइंट इलेक्टोरल को लेकर चिंता जताई थी। उनके अनुसार, इस व्यवस्था में चुने गए जनप्रतिनिधि मजबूरी में रहते हैं और अपनी बात मजबूती से नहीं रख पाते। उन्होंने सेपरेट इलेक्टोरल सिस्टम लागू करने की मांग की।
सेपरेट इलेक्टोरल की मांग
बरैया ने कहा कि यदि सेपरेट इलेक्टोरल सिस्टम लागू होता है, तो SC-ST समुदाय का सही प्रतिनिधित्व होगा और बाबा साहब अंबेडकर का सपना पूरा हो सकेगा। उन्होंने दावा किया कि इससे समाज की सामाजिक और आर्थिक बराबरी की दिशा में कदम बढ़ेगा।
आदिवासियों को बन रहें हिंदू – बरैया
अपने भाषण में बरैया ने आदिवासियों के धर्म को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि आदिवासियों को हिंदू बनने से रोकने की कोशिश होनी चाहिए और नहीं वे जिंदा ही मर जाएगे। यदि वे सरना धर्म अपनाएं, तो उनकी मुक्ति का मार्ग निकल सकता है।
READ MORE: उज्जैन में मकर संक्रांति की धूम, महाकाल दरबार से शिप्रा घाट तक उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब