Aayudh

Categories

Donald Trump Tariff: ईरान से ट्रेड करने वाले देशों पर ट्रंप की सख्ती, कहा – एक्सट्रा 25% टैरिफ देना होगा; भारत पर भी होगा लागू

Donald Trump Tariff

Highlights

  • ट्रंप ने ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ तत्काल लागू करने का ऐलान किया।
  • भारत पर पहले से 50% टैरिफ है, नया टैरिफ लगा तो कुल दर 75% तक पहुंच सकती है।
  • इस फैसले से भारत के निर्यात और अमेरिका के साथ ट्रेड डील बातचीत पर असर पड़ सकता है।

Donald Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर बताया कि यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू होगा। हालांकि, व्हाइट हाउस की ओर से अभी इसका आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।

क्यों लिया गया फैसला?

यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन चल रहे हैं और वहां हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच ईरान की मुद्रा रियाल की हालत बेहद कमजोर हो गई है। भारतीय मुद्रा में 1 रियाल की कीमत लगभग शून्य के बराबर रह गई है।

भारत पर बढ़ेगा दबाव

रॉयटर्स के मुताबिक ईरान से व्यापार करने वाले प्रमुख देशों में चीन, संयुक्त अरब अमीरात और भारत शामिल हैं। अमेरिका पहले ही भारत पर कुल 50% टैरिफ लगा चुका है। अगर ईरान से व्यापार को लेकर भी 25% टैरिफ लगाया गया, तो भारत पर कुल टैरिफ 75% तक पहुंच सकता है। इससे भारतीय निर्यातकों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

READ MORE: टैरिफ तनाव के बीच ट्रंप का भारत दौरा संभव, अमेरिकी राजदूत का ने दिया संकेत

ट्रेड डील पर बातचीत

भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद को सुलझाने के लिए ट्रेड डील पर बातचीत होनी है। भारत चाहता है कि कुल टैरिफ घटाकर 15% किया जाए और रूस से तेल खरीद पर लगाई गई अतिरिक्त पेनल्टी हटाई जाए।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला अहम

ट्रंप के टैरिफ लगाने के अधिकार पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट जल्द फैसला सुना सकता है। ट्रंप का कहना है कि अगर उनके अधिकार सीमित किए गए, तो अमेरिका को बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।

ईरान के व्यापारिक साझेदार

ईरान के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों में चीन, भारत, तुर्की और UAE शामिल हैं। भारत-ईरान के बीच चावल, दवाइयों और केमिकल्स का बड़ा कारोबार होता है, जिस पर इस फैसले का सीधा असर पड़ सकता है।

READ MORE: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, उत्तरी जिलों में बढ़ेगी ठंड और बारिश के संकेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *