Highlights
- भोपाल के कई इलाकों में पीने के पानी में कैंसरकारी बैक्टीरिया मिले।
- लोग टैंकर का पीला और गंदा पानी पीने को मजबूर, बच्चे और बुजुर्ग बीमार पड़ रहे हैं।
- नगर निगम ने सैंपलिंग और जांच तेज की, अधिकारियों अलर्ट।
Bhopal Polluted Water: भोपाल में पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। नगर निगम की हालिया सैंपलिंग में बाजपेई नगर, आदमपुर और खानूगांव सहित चार जगहों पर पानी दूषित पाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि टैंकर से आने वाला पानी पीला और ऊपर तेल जैसी परत वाला होता है।
यदि रात भर रखा जाए तो उसमें सफेद पतली परत बन जाती है। नगर निगम की नियमित नल सुविधा न होने के कारण लोग मजबूरी में इस पानी को पी रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि इससे बच्चे और बुजुर्ग बार-बार बीमार पड़ रहे हैं।
पानी में खतरनाक तत्व
पर्यावरण विशेषज्ञ ने कहा कि शहर के कई इलाकों में पानी की पाइपलाइनें सीवेज लाइन के पास गुजर रही हैं, जिससे पानी में मल-मूत्र से आने वाले बैक्टीरिया मिल रहे हैं।
साथ ही पानी में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पैदा करने वाले तत्व भी पाए गए हैं। उन्होंने चेताया कि अगर समय रहते ठोस कार्रवाई न हुई तो यह खतरा मध्य प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है।
READ MORE: बंगाल में ED रेड पर सियासी घमासान; ममता ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप; सुवेंदु ने भेज दिया नोटिस
नगर निगम की प्रतिक्रिया
नगर निगम अध्यक्ष ने कहा कि मैदानी अमले को अलर्ट कर दिया गया है। पानी की सैंपलिंग और जांच खुद अधिकारी मॉनिटर कर रहे हैं। शिकायत वाले इलाकों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
नागरिकों से अपील की गई है कि पानी में रंग, स्वाद या बदबू में बदलाव दिखे तो तुरंत नगर निगम की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।
सतर्क रहने की जरूरत
भोपाल के कई इलाकों में साफ और सुरक्षित पानी की गंभीर कमी है। विशेषज्ञों और स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को हर घर में नल और शुद्ध पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए। समय रहते कदम न उठाए जाने पर स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।
READ MORE: जयपुर में ऑडी कार का तांडव; सड़क पर रेसिंग के दौरान 16 को रौदा 1 की मौत