Indore Polluted Water: इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से होने वाली मौतों ने पूरे शहर में चिंता पैदा कर दी है। अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और 110 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। कुल 430 मरीजों में से 300 से ज्यादा डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस बीच 15 मरीजों का आईसीयू में इलाज चल रहा है।
हाईकोर्ट ने लगाई फटकार
मंगलवार (6 जनवरी) को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि दूषित पानी ने शहर की छवि को खराब किया है। इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर माना जाता था, लेकिन अब यह मामले पूरे देश में चर्चा में हैं। कोर्ट ने कहा कि यह समस्या सिर्फ एक इलाके तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे शहर में पानी की सुरक्षा पर सवाल उठता है।
READ MORE: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हत्याओं का सिलसिला जारी; 18 दिन में 6 हिंदू की मौत
मुख्य सचिव को वर्चुअली हाजिर होने का आदेश
हाईकोर्ट ने इस मामले में मुख्य सचिव को वर्चुअली पेश होने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी। कोर्ट ने साफ कहा कि वह सीधे मुख्य सचिव से ही जवाब सुनना चाहता है।
कांग्रेस का प्रदर्शन
भागीरथपुरा में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में प्रदर्शन हो रहा है। पुलिस ने कुछ जगहों पर उन्हें रोकते हुए सीमित संख्या में कार्यकर्ताओं को ही अंदर जाने की अनुमति दी।
मौतों के आंकड़ों पर विवाद
प्रशासन ने अब तक 14 मौतें स्वीकार की हैं। कुछ संस्थाओं ने 16 मौतों की रिपोर्ट दी थी। सोमवार को हुई एक और मौत के बाद यह संख्या 17 हो गई। आगे भी यह आंकड़े बढ़ सकते है।
READ MORE: फिर बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती; प्रदूषण का सेहत पर असर