Highlight
- वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में पेश हुए, ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म के सभी आरोपों से इनकार किया।
- मादुरो ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए कहा कि उन्हें जबरन अमेरिका लाया गया, पत्नी सीलिया फ्लोरेस भी अदालत में पेश हुई।
- मादुरो का बचाव वकील बैरी जे. पोलक कर रहे हैं, अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 17 मार्च तय की।
Nicolas Maduro: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सोमवार रात न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत में उन्होंने ड्रग्स तस्करी, हथियार रखने और नार्को-टेररिज्म से जुड़े सभी आरोपों से इनकार किया। मादुरो ने कहा कि वह निर्दोष हैं और अब भी वेनेजुएला के वैध राष्ट्रपति हैं।
मुझे किडनैप किया गया
मादुरो ने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया। उन्होंने अदालत में कहा कि उन्हें जबरन अमेरिका लाया गया है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। उनके वकीलों ने इसे सैन्य अपहरण करार दिया और अमेरिकी अदालत के अधिकार क्षेत्र को चुनौती देने के संकेत दिए।
READ MORE: इस देश में IPL प्रसारण पर लगा बैन; जानिए किस कारण से लिया ये फैसला?
पत्नी सीलिया फ्लोरेस भी अदालत में
मादुरो की पत्नी और वेनेजुएला की प्रथम महिला सीलिया फ्लोरेस भी पेश हुई। उन्होंने खुद को निर्दोष बताया। उनके चेहरे पर चोट के निशान और पट्टी बंधी दिखी। दोनों ने अनुवाद के लिए हेडफोन लगाए हुए थे।
क्या हैं आरोप
अमेरिकी अभियोजन के मुताबिक, मादुरो और उनके सहयोगियों पर नशा तस्करों और आतंकी गिरोहों के साथ मिलकर अमेरिका में कोकीन पहुंचाने की साजिश का आरोप है। मादुरो पर मशीनगन रखने का आरोप भी लगाया गया है। चार्जशीट में उनके बेटे, गृह मंत्री और गैंग ‘त्रेन दे अरागुआ’ के सरगना का नाम भी शामिल है।
कौन लड़ रहे मादुरो का केस?
मादुरो की ओर से मशहूर अमेरिकी वकील बैरी जे. पोलक पेश हुए, जिन्होंने पहले जूलियन असांजे के मामले में अहम भूमिका निभाई थी। सीलिया फ्लोरेस का बचाव पूर्व अभियोजक मार्क ई. डोनेली कर रहे हैं।
अगली सुनवाई 17 मार्च
Tenían que secuestrar a Nicolás Maduro y su esposa para darnos cuenta del verdadero apoyo popular que tiene el chavismo en Venezuela. pic.twitter.com/M6CBk3qAH7
— Mamertos 2.0🍉 (@Mamertos0) January 5, 2026
करीब 30 मिनट चली सुनवाई के बाद अदालत ने अगली तारीख 17 मार्च तय की। बाहर समर्थकों और विरोधियों ने अलग-अलग प्रदर्शन किए। यह मामला अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ रहा है।
READ MORE: एमपी में कोहरे और शीतलहर का कहर: 20 मीटर विजिबिलिटी, 24 जिलों में स्कूल बंद, ट्रेनें घंटों लेट