Aayudh

Categories

MP News: अपने ही चपरासी की LEAVE अप्रूव करने मेडम ने ली 5 हजार की रिश्वत, रंगे हाथों पकड़ाई 

MP News

MP News: छतरपुर जिले के आयुष विभाग में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। आयुष अधिकारी और एक लिपिक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई सागर से आई लोकायुक्त टीम द्वारा की गई, जिससे पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, आयुष विभाग में पदस्थ चपरासी अविनाश मिश्रा से उसकी छुट्टी का आवेदन पास करवाने के लिए  5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। सूत्रों की मने तो यह मांग आयुष अधिकारी निर्मला कुशवाहा और लिपिक आनंद साहू द्वारा की गई थी।

READ MORE: न्यूयॉर्क सिटी को मिला पहला मुस्लिम मेयर; जोहरान ममदानी ने कुरान पर हाथ रखकर ली शपथ; रचा नया इतिहास…

बताया जा रहा है कि चपरासी ने रिश्वत की मांग से परेशान होकर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने पूरी योजना तैयार की। जैसे ही तय योजना के तहत कर्मचारी ने रिश्वत की राशि आरोपियों को सौंपी, लोकायुक्त पुलिस ने मौके पर ही दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत राशि जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई के बाद आयुष विभाग में अफरा-तफरी का माहौल है। साथ ही लोकायुक्त की इस सख्त कार्रवाई को सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।

READ MORE: मध्यप्रदेश सरकार के खिलाफ घंटा प्रदर्शन इंदौर की घटना कांग्रेस हमलावर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *