Aayudh

Categories

इंदौर जहरीला पानी कांड! जिस शहर की जनता ने स्वच्छता का ताज दिलाया उसे ही दिया पानी में जहर – जीतू पटवारी

Indore Contaminated Water

Highlight

  • इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से 12 लोगों की मौत, 162 अस्पताल में भर्ती।
  • कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने बीजेपी और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर निशाना साधा, इस्तीफा मांगा।
  • कांग्रेस ने 5 सदस्यीय जांच समिति बनाई, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी।

Indore Contaminated Water: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। 162 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों में से 11 के नाम उनके परिवार ने पुष्टि किए हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जिस शहर ने स्वच्छता का ताज पाया, वहां जनता को पानी में जहर दिया गया। उन्होंने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का इस्तीफा मांगा और कहा कि मासूम बच्चों समेत लोगों की मौत सरकार की लापरवाही की वजह से हुई।

READ MORE: नववर्ष पर राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल; 2.5 लाख श्रद्धालु पहुंचे; महिला क्रिकेट टीम ने भी किए दर्शन

कांग्रेस की जांच समिति 

कांग्रेस ने एक पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है जो हाल ही में उठे विवादित मामले की जांच करेगी। इस समिति में वरिष्ठ और अनुभवशील नेताओं को शामिल किया गया है, जिनमें पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा, जयवर्धन सिंह, बदनावर से विधायक भंवर सिंह शेखावत, तराना से विधायक महेश परमार और सरदारपुर से विधायक प्रताप ग्रेवाल शामिल हैं। समिति का उद्देश्य मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच करना है।

हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट

भागीरथपुरा में हुई मौतों पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से स्थिति की रिपोर्ट 2 जनवरी तक पेश करने को कहा। कोर्ट में बताया गया कि 10 अस्पतालों में मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है।

जांच और मुआवजा की मांग

कांग्रेस ने दो पूर्व मंत्रियों के नेतृत्व में जांच टीम बनाई है। उन्होंने जिम्मेदारों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने और पीड़ित परिवारों को 1–1 करोड़ रुपए का मुआवजा देने की भी मांग की है।

सीएम मोहन यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी स्थिति फिर कभी न बने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: एमपी के मंदिरों में आस्था का सैलाब, ओरछा-उज्जैन में रिकॉर्ड भीड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *