Aayudh

Categories

विजिलेंस टीम की पूछताछ के दौरान आया अटैक मौके पर ही मौत! सब कैमरे में हुआ रिकॉर्ड

Rewa

Rewa News: रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र के डोमा (धूमा) गांव में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम की कार्रवाई के दौरान एक उपभोक्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है।

छापे के दौरान कहा-सुनी

जानकारी के अनुसार, बिजली चोरी की शंका में विभाग की उड़नदस्ता टीम उपभोक्ता बालेंद्र चतुर्वेदी के ठिकाने पर पहुंची थी। टीम और उपभोक्ता के बीच सवाल-जवाब और कहा-सुनी हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बातचीत के दौरान राजेश कुमार चतुर्वेदी की तबीयत अचानक बिगड़ी और वे जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

READ MORE: वॉक पर निकले शिक्षक की AMU कैंपस में हत्या, छात्रों में दहशत

टीम के सदस्यों पर आरोप

परिजनों का आरोप है कि विजिलेंस टीम ने जबरन घर का दरवाजा खुलवाया और राजेश कुमार के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हुई। वहीं, घटना के बाद टीम के कुछ सदस्य मौके से भाग गए।

सूचना मिलते ही चोरहटा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विजिलेंस टीम के दो सदस्यों को हिरासत में लिया है और उड़नदस्ता लिखी गाड़ी को जब्त किया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही यह जांच की जा रही है कि छापा किस आधार पर मारा गया और घटना के समय क्या परिस्थितियां थी।

घटना का वीडियो

READ MORE: नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक, ट्रंप बोले – ‘कट्टर आतंकवाद को पनपने नहीं देंगे’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *