Aayudh

Categories

कुंडली में मंगल है कमजोर? ये 7 संकेत बताते हैं सब कुछ, तुरंत करें ये उपाय

Mangal


ज्योतिष शास्त्र में मंगल को साहस, ऊर्जा, पराक्रम और आत्मविश्वास का ग्रह माना गया है। इसे ग्रहों का सेनापति भी कहा जाता है। मंगल भूमि, भवन और शक्ति से जुड़ा होता है। कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर हो तो व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

खराब मंगल के सामान्य संकेत

जिन लोगों का मंगल कमजोर होता है, उनमें आत्मविश्वास की कमी दिखती है। ऐसे लोग जल्दी थक जाते हैं और मन में कमजोरी महसूस करते हैं। बार-बार गुस्सा आना, छोटी बातों पर झगड़ा होना भी खराब मंगल का संकेत माना जाता है।

स्वास्थ्य और व्यवहार पर असर

कमजोर मंगल से रक्त से जुड़ी समस्याएं, आंखों की परेशानी या ब्लड शुगर जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। चोट लगना, हादसे होना और बेवजह डर बना रहना भी देखा जाता है। ऐसे लोग मेहनत तो करते हैं, लेकिन उसका फल देर से मिलता है।

READ MORE: कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, कहा- दिग्विजय सिंह के कार्यकाल मध्यप्रदेश बीमारू राज्य…

काम और रिश्तों में परेशानी

मंगल कमजोर होने पर कार्यस्थल पर बॉस और सहकर्मियों से तालमेल नहीं बन पाता। संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं और शत्रु परेशान करते रहते हैं। कई बार पराजय का सामना भी करना पड़ता है।

मंगल को मजबूत करने के आसान उपाय

मंगल को मजबूत करने के लिए रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार को हनुमान मंदिर जाकर पूजा करें और घी का दीपक जलाएं। मंगलवार के दिन ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इस दिन केला दान करना शुभ माना जाता है।

खान-पान और व्रत

मंगल कमजोर हो तो मांसाहार और तामसिक भोजन से बचें। मंगलवार को उपवास रखने से भी मंगल ग्रह को बल मिलता है। नियमित उपाय करने से धीरे-धीरे सकारात्मक बदलाव महसूस होने लगते हैं।

READ MORE: नाइजीरिया में ISIS ठिकानों पर अमेरिकी एयर स्ट्राइक, ट्रंप बोले – ‘कट्टर आतंकवाद को पनपने नहीं देंगे’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *