Aayudh

Categories

Bhopal News: भोपाल आ रही नर्मदा एक्सप्रेस में महिला नवजात बच्चा छोड़कर फरार

Bhopal News

Bhopal News: राजधानी भोपाल में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। अनूपपुर से रानी कमलापति स्टेशन आ रही नर्मदा एक्सप्रेस में एक अज्ञात महिला ने नवजात शिशु को सहयात्री को सौंपा और, “टॉयलेट जा रही हूं” कहकर ट्रेन से उतरकर फरार हो गई।

बच्चे को लेकर सहयात्री ने पुलिस को दी सूचना

महिला के ट्रेन से उतरने के बाद सहयात्री क्रांति ने बच्चे को लेकर रानी कमलापति स्टेशन से भोपाल आकर कोलार थाने में सूचना दी। नवजात शिशु फिलहाल सुरक्षित है और उसकी देखभाल की जा रही है।

महिला की तलाश जारी

पुलिस और जीआरपी महिला और नवजात के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है। महिला लगभग 25-30 वर्ष की, सांवली रंगत वाली बताई जा रही है। ट्रेन के सभी स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया गया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

READ MORE: 2 साल बाद पुलिस के हत्थे इनामी दरिंदा, बलात्कार करने के बाद नीदरलैंड में के रहा था मौज

सोशल मीडिया से मदद की अपील

पुलिस ने महिला की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो साझा किए हैं। लोगों से अपील की गई है कि अगर किसी को महिला के बारे में जानकारी हो तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

पुलिस का बयान

कोलार पुलिस और जीआरपी ने कहा कि महिला की पहचान जल्द हो जाएगी। साथ ही नवजात शिशु के परिजनों की तलाश भी जारी है। पुलिस मामले को गंभीरता से देख रही है और हर संभव प्रयास कर रही है।

READ MORE: अटल जयंती पर ग्वालियर ग्रोथ समिट में 2 लाख करोड़ निवेश, 10 हजार करोड़ उद्योग का शाह ने किया भूमि पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *