केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 25 दिसंबर को मध्यप्रदेश दौरे पर है। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर ग्वालियर और रीवा में आयोजित दो बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
ग्वालियर के मेला ग्राउंड में गुरुवार को ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट – निवेश से रोजगार’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। ग्वालियर में आयोजित ग्रोथ समिट का उद्देश्य प्रदेश में निवेश और रोजगार को बढ़ावा देना है।
भाजपा की डबल इंजन सरकार में मध्य प्रदेश विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बन रहा है। ग्वालियर में 'अभ्युदय: मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट-2025' से लाइव… https://t.co/sReJKTJmNR
— Amit Shah (@AmitShah) December 25, 2025
इस समिट में 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों के लिए भूमि आवंटन किया गया है। साथ ही लगभग 10 हजार करोड़ रुपए की औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी शान ने किया। इससे औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित होंगे।
प्रदर्शनी और मेले का अवलोकन
उद्घाटन के बाद अमित शाह और मुख्यमंत्री ने ग्रोथ समिट में लगी प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्वालियर व्यापार मेले और अटल म्यूजियम का भी शुभारंभ किया।
READ MORE: भोपाल में डॉक्टरों की फर्जी हाजिरी का खुलासा, 13 डॉक्टरों पर गिरी गाज
बड़ी औद्योगिक परियोजनाओं का भूमि पूजन
समारोह के दौरान 2 लाख करोड़ रुपये की औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया गया। इस परियोजना में 1655 औद्योगिक इकाइयां शामिल हैं। इसके साथ ही लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की औद्योगिक इकाइयों का भी भूमि पूजन हुआ।
प्रमुख उद्योगपतियों की भागीदारी
समिट में गोदरेज इंडस्ट्रीज, गौतम सोलर, जेके टायर, टोरेंट पावर, डाबर, वर्धमान समूह और बीपीसीएल जैसे प्रमुख उद्योगपति और औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल हुए।
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजन
यह ग्रोथ समिट पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। समिट में उनके जीवन और विचारों पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई।
रीवा में किसान सम्मेलन
रीवा के बसामन मामा गौ अभयारण्य में अमित शाह प्राकृतिक खेती प्रकल्प का शुभारंभ करेंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य किसानों को टिकाऊ और रसायन-मुक्त खेती की दिशा में प्रेरित करना है।
READ MORE: 2 साल बाद पुलिस के हत्थे इनामी दरिंदा, बलात्कार करने के बाद नीदरलैंड में के रहा था मौज