राजस्थान के जैसलमेर जिले से पुलिस ने दो साल से फरार इनामी आरोपी माधव प्रकाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी पर नाबालिग से जबरन शारीरिक संबंध बनाने और उस पर गलत नजर रखने का आरोप है। यह घटना 26 फरवरी 2024 को हुई थी। फरियादिया ने थाना कोलार रोड में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
अपराध करने के बाद आरोपी विदेश भाग गया था। उसने मोरक्को, नीदरलैंड और सूरीनाम की यात्रा की। लंबे समय तक फरार रहने के बाद वह भारत लौट आया।
READ MORE: भोपाल में डॉक्टरों की फर्जी हाजिरी का खुलासा, 13 डॉक्टरों पर गिरी गाज
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। आरोपी ने राजस्थान से पासपोर्ट नवीनीकरण का आवेदन किया था। पासपोर्ट कार्यालय से मिली सूचना के बाद पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई की।
कैसे हुई गिरफ्तारी
मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर आरोपी का पता लगाया गया। जैसलमेर में दबिश देकर माधव प्रकाश को हिरासत में लिया गया।
कानूनी कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376(2), 366, 354, 506 बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए भोपाल ले जाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि किसी भी अपराधी को उसकी सीमा पर कानून से बचना नहीं मिलेगा और समय रहते ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
READ MORE: अटल जयंती पर लखनऊ को मिलेगा राष्ट्र प्रेरणा स्थल, पीएम मोदी करेंगे भव्य लोकार्पण