Aayudh

Categories

मी टाइम: सतपुड़ा की वादियों में ठंड का मजा, पचमढ़ी में बढ़ रही पर्यटकों की संख्या

पचमढ़ी

शहर की भागदौड़ और शोरगुल से दूर अगर ठंड में सुकून के लिए सैलानियों की पहली पसंद इन दिनों पचमढ़ी बन रही है। सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में साल के आखिरी दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिसका पर्यटक जमकर आनंद ले रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही यहां देश-विदेश से आने वाले सैलानियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

गिरते तापमान ने बढ़ाया रोमांच

पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि नर्मदापुरम में रात का पारा 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बने विक्षोभ का असर मध्य प्रदेश में भी दिख रहा है, जिससे रात की ठंड और तेज हो गई है। ठंडी हवाओं और कोहरे के बीच पहाड़ों की खूबसूरती और निखर गई है।

READ MORE: बांग्लादेश हिंसा पर बोले धीरेंद्र शास्त्री: “हिंदू एक नहीं हुए तो भारत में भी होंगे ऐसे हालात”

कैंप फायर से लेकर एडवेंचर तक

ठंड के इस मौसम में सैलानी कैंप फायर के आसपास बैठकर म्यूजिक, ग्रुप डांस और सिंगिंग का मजा ले रहे हैं। ट्रैकिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स और साइट सीइंग भी पर्यटकों को खूब लुभा रहे हैं। सतपुड़ा की शांत वादियां लोगों को मी-टाइम और मानसिक सुकून का अहसास करा रही हैं।

क्यों खास है पचमढ़ी

पचमढ़ी मध्य प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है, जिसे सतपुड़ा की रानी कहा जाता है। यहां की हरियाली, पहाड़, जंगल और झरने इसे खास बनाते हैं। धूपगढ़ चोटी से सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा देखने लायक होता है। बी फॉल्स और राजेंद्रगिरी जैसे स्थल सैलानियों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।

सर्दियों में घूमने की परफेक्ट जगह

अगर आप ठंड में शांति, प्राकृतिक सुंदरता और सुकून की तलाश में हैं, तो पचमढ़ी आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकती है। यही वजह है कि इन दिनों पचमढ़ी सैलानियों की पहली पसंद बनी हुई है।

READ MORE: यूनिवर्सिटी के छात्र ने भगवान कृष्ण और राम के लिए कहे अपशब! हिन्दू समाज में आक्रोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *