Aayudh

Categories

खेल मंत्री विश्वास सारंग ने पेश किया सरकार का रिपोर्ट कार्ड; 986 करोड़ के स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट का किया ऐलान

विश्वास सारंग

भोपाल में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “डबल इंजन सरकार” के विजन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरी तरह लागू किया है।

युवाओं पर फोकस

मंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में सरकार ने युवा के उत्थान के लिए लगातार काम किया है। खेल को भविष्य निर्माण का अहम माध्यम मानते हुए इस क्षेत्र में तेजी से कदम बढ़ाए गए हैं।

खेलों में बड़ी उपलब्धि

विश्वास सारंग ने कहा कि पहले मध्यप्रदेश खेलों में पिछड़ा था, लेकिन नई नीतियों के कारण बीते दो वर्षों से राज्य राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे स्थान पर है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 57 और राष्ट्रीय स्तर पर 391 पदक हासिल किए गए हैं।

READ MORE: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात ग्वालियर पहुंचेंगे, संगठन बैठक और MP ग्रोथ समिट में होंगे शामिल

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन

राज्य स्तर पर 1375 खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी गई। राष्ट्रीय स्तर पर 228 खिलाड़ियों को 153 लाख और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 51 खिलाड़ियों को 37.83 लाख रुपये दिए गए। पेरिस ओलंपिक में शामिल तीन खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

खेल अधोसंरचना पर जोर

मंत्री ने बताया कि 986 करोड़ रुपये की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। हर विधानसभा में एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्टेडियम में हेलीपेड बनाए जाएंगे। स्पोर्ट्स टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

नई योजनाएं और नियुक्तियां

सेप प्रोग्राम के तहत अंतरराष्ट्रीय कोच बुलाए जाएंगे। साथ ही मप्र पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा के तहत हर साल 10 एसआई और 50 कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी।

READ MORE: शादी के बाद हनीमून नहीं! सीएम के बेटे बहू ने शुरू की आध्यात्मिक नर्मदा परिक्रमा कांग्रेस ने कहा गाड़ी से नहीं पैदल करें!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *