Aayudh

Categories

बांग्लादेश हिंसा पर बोले धीरेंद्र शास्त्री: “हिंदू एक नहीं हुए तो भारत में भी होंगे ऐसे हालात”

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने यह बयान मुंबई में आयोजित दिव्य कथा के दौरान भक्तों को संबोधित करते हुए दिया। शास्त्री ने कहा कि बांग्लादेश की घटनाएं बेहद गंभीर हैं और इन्हें नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

हिंदुओं को एकजुट होने की अपील


धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि यदि हिंदू समाज अब भी एकजुट नहीं हुआ, तो भविष्य में भारत में भी ऐसे हालात बन सकते हैं। उन्होंने बांग्लादेश में एक हिंदू को जिंदा जलाने की घटना का जिक्र करते हुए चेतावनी दी कि समय रहते जागरूक होना जरूरी है।

READ MORE: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात ग्वालियर पहुंचेंगे, संगठन बैठक और MP ग्रोथ समिट में होंगे शामिल

संस्कारों पर दिया जोर
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को धन-दौलत से ज्यादा सनातन संस्कार दें। शास्त्री ने कहा, “कार और व्यापार देना जरूरी नहीं, लेकिन बच्चों में संस्कार जरूर होने चाहिए। संस्कार होंगे तो आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति की रक्षा कर पाएगी।”

हिंदू राष्ट्र की बात दोहराई
धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर हिंदू राष्ट्र की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए समाज का संगठित होना जरूरी है। उनका कहना था कि बिना एकता के हिंदुत्व सुरक्षित नहीं रह सकता।

यात्रा से लौटे बागेश्वर महाराज
हाल ही में देश-विदेश की यात्रा पूरी कर धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी के दर्शन किए और मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। आने वाले दिनों में वे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

READ MORE: शादी के बाद हनीमून नहीं! सीएम के बेटे बहू ने शुरू की आध्यात्मिक नर्मदा परिक्रमा कांग्रेस ने कहा गाड़ी से नहीं पैदल करें!


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *