Aayudh

Categories

शादी के बाद हनीमून नहीं! सीएम के बेटे बहू ने शुरू की आध्यात्मिक नर्मदा परिक्रमा कांग्रेस ने कहा गाड़ी से नहीं पैदल करें!

cm mohan yadav

Highlights

  • सीएम डॉ. मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु और बहू इशिता ने ओंकारेश्वर से नर्मदा परिक्रमा शुरू की।
  • शादी के 21 दिन बाद नवविवाहित जोड़ा परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकला।
  • करीब 15 दिनों में पूरी होगी नर्मदा परिक्रमा।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव और बहू डॉ. इशिता नर्मदा परिक्रमा पर निकले हैं। दोनों ने सोमवार 22 दिसंबर को ओंकारेश्वर से मां नर्मदा की परिक्रमा की शुरुआत की। इस धार्मिक यात्रा में परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ हैं।

शादी के 21 दिन बाद धार्मिक यात्रा
डॉ. अभिमन्यु और डॉ. इशिता का विवाह 30 नवंबर को उज्जैन में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुआ था। शादी के महज 21 दिन बाद नवविवाहित जोड़ा नर्मदा परिक्रमा पर निकला है। उनके साथ बड़ी बहन डॉ. आकांक्षा यादव, जीजा, बड़े भाई वैभव यादव और भाभी भी शामिल हैं।

READ MORE: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात ग्वालियर पहुंचेंगे, संगठन बैठक और MP ग्रोथ समिट में होंगे शामिल

15 दिनों में पूरी होगी परिक्रमा
नर्मदा परिक्रमा ओंकारेश्वर से शुरू होकर महेश्वर, बड़वानी, राजपीपला-गरुड़ेश्वर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र), भरूच होते हुए नर्मदा सागर संगम तक जाएगी। यह यात्रा करीब 15 दिनों में पूरी होगी।

श्रद्धा और आस्था का प्रतीक
डॉ. अभिमन्यु ने बताया कि यह यात्रा मां नर्मदा का आशीर्वाद लेने के लिए की जा रही है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार मां नर्मदा में गहरी आस्था रखता है और यह परिक्रमा कुछ समय के लिए स्वयं को सनातन धर्म को समर्पित करने का अवसर है।

डॉ. अभिमन्यु ने कहा कि शिक्षा या पेशा हमें हमारी जड़ों से दूर नहीं कर सकता। राष्ट्र सेवा सर्वोच्च धर्म है और इसके साथ धर्म व संस्कृति से जुड़े रहना भी जरूरी है। यह यात्रा उसी भावना का प्रतीक है।

READ MORE: ईमान की खाकी पर रिश्वत का दाग! घूस लेते रंगे हाथों पकड़ाई महिला आरक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *