Highlights
- नागदा में फुटबॉल खेलते 14 साल के बच्चे की मौत।
- परिजन ने अस्पताल में सीनियर डॉक्टर न होने और लापरवाही का आरोप लगाया।
- मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग।
Ujjain news: नागदा के केशव पार्क में फुटबॉल खेलते वक्त 14 साल के निकुंज सेठिया अचानक गिर पड़े। परिजन तुरंत उन्हें नागदा के जनसेवा अस्पताल ले गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। निकुंज फातिमा कॉन्वेंट स्कूल में आठवीं क्लास के छात्र थे।
इलाज के दौरान बिगड़ी हालत
जनसेवा अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को सीपीआर दिया, जिससे थोड़ी देर के लिए उसकी धड़कन लौट आई। हालत गंभीर होने पर उसे उज्जैन के अवंती अस्पताल रेफर किया गया।
READ MORE: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रात ग्वालियर पहुंचेंगे, संगठन बैठक और MP ग्रोथ समिट में होंगे शामिल
परिजन अस्पताल की लापरवाही से नाराज
परिजनों ने आरोप लगाया कि रविवार होने के कारण अवंती अस्पताल में कोई सीनियर डॉक्टर मौजूद नहीं था। केवल ड्यूटी डॉक्टरों के भरोसे इलाज हुआ। आईसीयू में रहने के दौरान भी विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं बुलाए गए और परिजनों को बच्चे से मिलने की अनुमति नहीं दी गई।
निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
परिजन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतक निकुंज की मामी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।