Aayudh

Categories

अमित शाह ने राज्यसभा में कांग्रेस पर साधा निशाना; कहा – नेहरू ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए

अमित शाह

राज्यसभा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर चर्चा हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वंदे मातरम सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की शक्ति है। उन्होंने बताया कि इसे बंकिम चंद्र चटर्जी ने भारत माता और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा के लिए लिखा। शाह ने कहा कि वंदे मातरम ने अंग्रेजों के शासन में भी लोगों में स्वतंत्रता की भावना जगाई और देश को जोड़ने का काम किया।

शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम का विरोध नेहरू से लेकर आज तक कांग्रेस के खून में है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकसभा में गांधी परिवार के दोनों सदस्य राहुल और प्रियंका गांधी वंदे मातरम पर चर्चा में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम पर बहस को राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश कांग्रेस की मानसिकता है।

READ MORE: खजुराहो में रिसॉर्ट का खाना खाने से 3 की मौत, 6 की हालत नाजुक

गृह मंत्री ने वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों ने इसे अपने अंतिम समय तक गाया और गदर आंदोलन, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में यह युवाओं को प्रेरित करता रहा। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम राष्ट्र के पुनर्निर्माण का आधार बनेगा और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की भावना से जोड़ता रहेगा।

अमित शाह ने कहा कि देश को मातृभूमि के प्रति प्रेम और कर्तव्य का संदेश देने वाला यह गीत सदियों तक प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि वंदे मातरम पर चर्चा टालना गलत है और इसे लेकर कोई डर या संकोच नहीं होना चाहिए।

READ MORE: सोनिया गांधी को दिल्ली कोर्ट का नोटिस; बिना नागरिकता के वोटर लिस्ट में जुड़ा नाम 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *