Aayudh

Categories

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का शाही डिनर; कश्मीर से बंगाल तक के ऐसे व्यंजन परोसे गए जिन्हें देखकर सब रह गए हैरान!

पुतिन का शाही डिनर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में 5 दिसंबर को राष्ट्रपति भवन में भव्य स्टेट डिनर का आयोजन किया। चार साल बाद भारत आए पुतिन के दो दिवसीय दौरे का यह अंतिम कार्यक्रम था। इस भोज में भारत की सांस्कृतिक विविधता को खास तौर पर प्रदर्शित किया गया।

READ MORE: मोदी-पुतिन की हैदराबाद हाउस बैठक: भारत शांति का पक्षधर, यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म होने की अपील

डिनर की शुरुआत दक्षिण भारत के मुरुंगेकाई चारू (रसम) से हुई। स्टार्टर में कश्मीरी गुच्ची दून चेटिन, काले चने के शिकमपुरी कबाब और वेज झोल मोमोज परोसे गए। मेन कोर्स में पुतिन को वेज थाली परोसी गई, जिसमें जाफरानी पनीर रोल, पालक-मेथी-मटर का साग, लच्छा पराठा, मगज नान और केसर पुलाव शामिल थे। मिठाई में बंगाल का गुर संदेश, कुल्फी, हलवा और सूखे मेवे दिए गए। दक्षिण भारत का लोकप्रिय मुरुक्कू भी मेन्यू का हिस्सा था।

भोज का एक बड़ा आकर्षण था संगीत। नेवी बैंड और क्लासिकल कलाकारों ने राग अमृतवर्षिणी, यमन, भैरवी, और रूसी धुन कालिंका जैसी प्रस्तुतियों से माहौल को खास बना दिया। बॉलीवुड का मशहूर गाना ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ भी बजाया गया।

भोज के अंत में बादाम का हलवा परोसा गया, जिसे सर्द मौसम को ध्यान में रखते हुए चुना गया। इस स्टेट डिनर ने भारतीय व्यंजनों और संगीत के माध्यम से भारत-रूस की सांस्कृतिक दोस्ती को एक नई मिठास दी।

READ MORE: पाचंवे दिन भी इंडिगो का ऑपरेशन ठप; 2000 से ज्यादा फ्लाइट रद्द, सरकार ने कहा – एयरलाइन को भुगतनी होगी सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *