बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज के पिता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल का 4 दिसंबर 2025 को निधन हो गया। वे 73 वर्ष के थे। दिल्ली बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की। पोस्ट के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।
सांसद एवं प्रदेश मंत्री सुश्री बांसुरी स्वराज जी के पिताजी श्री स्वराज कौशल जी का आज 4 दिसम्बर, 2025 को निधन हो गया है।
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) December 4, 2025
उनका अंतिम संस्कार आज 4 दिसम्बर, 2025 को सायं 4.30 बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जायेगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वराज कौशल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वराज कौशल का सार्वजनिक जीवन और विधि के क्षेत्र में योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने बांसुरी स्वराज और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
READ MORE: सुप्रीम कोर्ट BLO के साथ, राज्यों को दिया SIR के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात करने का निर्देश
मिजोरम के गवर्नर जनरल वी.के. सिंह ने भी दुःख जताया और लिखा कि स्वराज कौशल का निधन बेहद पीड़ादायक है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें शांत, स्नेहिल और विद्वान व्यक्तित्व बताया।
स्वराज कौशल देश के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ताओं में शामिल थे। 12 जुलाई 1952 को जन्मे कौशल ने दिल्ली और पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की। वे राज्यसभा के सदस्य रहे और मिजोरम के राज्यपाल का पद संभाल चुके थे। वे देश के सबसे कम उम्र में नियुक्त होने वाले राज्यपालों में से एक थे।
स्वराज कौशल, पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति थे। सुषमा स्वराज का निधन 2019 में हुआ था। उनकी बेटी बांसुरी स्वराज वर्तमान में बीजेपी नेता और दिल्ली से सांसद हैं।
READ MORE: इंडिगो ऑपरेशनल संकट: तीसरे दिन भी हज़ारों यात्री परेशान, 300 से ज़्यादा उड़ानें रद्द